Edited By ,Updated: 14 Jan, 2015 03:00 PM
हाल ही में स्काइप ने स्पेनिश और इंग्लिश के बीच बातचीत को रियल टाइम में ट्रांसलेट करने का फीचर लांच किया था। अब गूगल ने भी स्काइप की राह पर चलते हुए वॉयस ट्रांसलेशन सर्विस का ऐलान किया है।
नई दिल्लीः हाल ही में स्काइप ने स्पेनिश और इंग्लिश के बीच बातचीत को रियल टाइम में ट्रांसलेट करने का फीचर लांच किया था। अब गूगल ने भी स्काइप की राह पर चलते हुए वॉयस ट्रांसलेशन सर्विस का ऐलान किया है।
गूगल ट्रांसलेशन एप्प अब आपके बोलने पर उसे टेक्स्ट में बदलकर यूजर की भाषा में ट्रांसलेट कर देगा। गूगल ट्रांसलेटर 90 भाषाओं में स्पोकन ट्रांसलेशन की सुविधा दे रहा है। यह अपनी तरह का एक नया ही फीचर है।
इसके लिए यूजर को केवल एप्प ओपन करके फोन को ऊपर की तरफ पकड़ के बोलना होगा। इससे एप्प आपके बोलने पर उसे टेक्स्ट में बदलकर ट्रांसलेट कर देगा। यह एप्प लोगों को अलग-अलग भाषाओं में बात करने की सुविधा देता है।