भारत की स्मार्ट सिटी परियोजनाओं में भागीदारी निभाने को उत्सुक आस्ट्रेलिया

Edited By Punjab Kesari,Updated: 02 Sep, 2017 06:47 PM

australia eager to participate in smart city projects

भारत की यात्रा पर आए आस्ट्रेलिया के 35 सदस्यीय व्यावसायिक प्रतिनिधिमंडल ने कहा है कि वह यहां राज्य सरकारों

मुम्बई: भारत की यात्रा पर आए आस्ट्रेलिया के 35 सदस्यीय व्यावसायिक प्रतिनिधिमंडल ने कहा है कि वह यहां राज्य सरकारों और निजी कंपनियों के साथ विभिन्न क्षेत्रों में दीर्घकालीन सांझेदारी करने को उत्सुक है। इसमें आधारभूत ढांचा और जल क्षेत्र शामिल है। प्रतिनिधिमंडल यहां स्मार्ट सिटी परियोजना में भी संभावनाएं तलाश रहा है। प्रतिनिधिमंडल ने कल यहां राज्य के शहरी विकास विभाग, मुख्य सचिव सुमित मलिक और निजी क्षेत्र की कंपनियों के साथ बैठक कर महाराष्ट्र में स्मार्ट सिटी परियोजनाओं में कारोबारी अवसरों की संभावनाओं के बारे में बातचीत की।

आस्ट्रेलियाई व्यापार आयुक्त ग्रेसन पेरी ने यहां कहा, ‘‘हम यहां राज्य सरकार के साथ संबंध बनाने आए हैं। हम यहां स्मार्ट सिटी परियोजनाओं से जुड़ी निजी क्षेत्र की कंपनियों के साथ भी बातचीत करेंगे। हम देखेंगे कि यहां स्मार्ट सिटी परियोजनाओं में आस्ट्रेलिया किस प्रकार से सहयोग कर सकता है। इस प्रकार की विभिन्न परियोजनाओं में आस्ट्रेलियाई कंपनियों के लिए संभावनाएं तलाश रहे हैं।’’उन्होंने कहा कि अवसंरचना, स्मार्ट सिटी परियोजनाओं, पानी और अपशिष्ट प्रबंधन सहित अन्य क्षेत्रों में आस्ट्रेलियाई कंपनियों का व्यापक अनुभव है।

हम इन क्षेत्रों में भारतीय कंपनियों को विभिन्न कार्यक्रमों में सहयोग कर सकते हैं। आस्ट्रेलिया का यह प्रतिनिधिमंडल यहां नई दिल्ली, भोपाल और मुम्बई का दौरा कर रहा है। वह नीति आयोग के अधिकारियों से भी मिला है। राज्यों में स्मार्ट सिटी परियोजनाओं के प्रमुखों, स्थानीय निकायों और निजी क्षेत्र की कंपनियों के प्रमुखों से भी बातचीत कर रहा है।  

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!