शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 500 अंक से अधिक चढ़ा, निफ्टी 14,500 के पार

Edited By jyoti choudhary,Updated: 20 Apr, 2021 10:38 AM

bse rises above 500 points in early trade nifty crosses 14 500

देश में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों की रोकथाम के लिए सरकार द्वारा नीतिगत उपायों की घोषणा से निवेशकों की धारणा मजबूत हुई और मंगलवार को शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स 500 अंक से अधिक चढ़ा, जबकि निफ्टी ने एक बार फिर 14,500 का स्तर हासिल कर...

मुंबईः देश में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों की रोकथाम के लिए सरकार द्वारा नीतिगत उपायों की घोषणा से निवेशकों की धारणा मजबूत हुई और मंगलवार को शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स 500 अंक से अधिक चढ़ा, जबकि निफ्टी ने एक बार फिर 14,500 का स्तर हासिल कर लिया। इस दौरान सेंसेक्स 505.13 अंक या 1.05 प्रतिशत की तेजी के साथ 48,455.13 पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी 150.20 अंक या 1.05 प्रतिशत बढ़कर 14,509.65 पर पहुंच गया। 

सेंसेक्स में तीन आईटी शेयरों- एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा और टीसीएस को छोड़कर अन्य सभी शेयर मुनाफे में कारोबार कर रहे थे। इससे पहले सोमवार को सेंसेक्स में 882.61 अंक या 1.81 प्रतिशत, और एनएसई निफ्टी में 258.40 अंक या 1.77 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की थी। शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को सकल आधार पर 1,633.70 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे। इस बीच वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट वायदा सोमवार को 0.77 प्रतिशत बढ़कर 67.68 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। 
 
एशियाई शेयर बाजारों में बढ़त

  • हॉन्गकॉन्ग का हेंगसेंग इंडेक्स 37 पॉइंट नीचे 29,080 पर करोबार कर रहा है।
  • चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स भी 3 अंक की मामूली बढ़त के साथ 3,481 पर आ गया है।
  • कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 11 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 3,209 पर कारोबार कर रहा है।
  • ऑस्ट्रेलिया का ऑल ऑर्डनरीज इंडेक्स 18 पॉइंट नीचे 7,309 पर पहुंच गया है।
  • जापान का निक्केई इंडेक्स 566 पॉइंट नीचे 29,119 पर कारोबार कर रहा है।

अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद
सोमवार को अमेरिकी बाजार भी गिरावट के साथ बंद हुए थे। डाउ जोंस 0.36% की गिरावट के साथ 123.04 अंक नीचे 34,077.60 पर बंद हुआ था। नैस्डैक 0.98% की गिरावट के साथ 137.58 अंक नीचे 13,914.80 पर बंद हुआ। S&P 500 इंडेक्स भी 22.19 पॉइंट नीचे 4,163.28 पर बंद हुआ था। फ्रांस के बाजार बढ़त और जर्मनी के बाजार गिरावट के साथ बंद हुए थे।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!