Byju’s ने 25% कर्मचारियों को दी पूरी सैलरी, जानिए बाकी को कब मिलेगा वेतन

Edited By jyoti choudhary,Updated: 11 Mar, 2024 10:23 AM

byju s gave full salary to 25 employees know when the rest will

एडटेक कंपनी बायजू (Byju's) ने कम सैलरी पाने वाले 25 फीसदी कर्मचारियों का पूरा वेतन जारी कर दिया है। सूत्रों ने यह जानकारी देते हुए कहा कि बाकी कर्मचारियों को आंशिक भुगतान किया गया है। बायजू के प्रबंधन ने रविवार को कर्मचारियों को भेजे पत्र में कहा

बिजनेस डेस्कः एडटेक कंपनी बायजू (Byju's) ने कम सैलरी पाने वाले 25 फीसदी कर्मचारियों का पूरा वेतन जारी कर दिया है। सूत्रों ने यह जानकारी देते हुए कहा कि बाकी कर्मचारियों को आंशिक भुगतान किया गया है। बायजू के प्रबंधन ने रविवार को कर्मचारियों को भेजे पत्र में कहा कि वैकल्पिक कोष व्यवस्था के जरिए वेतन भुगतान किया गया है। इससे पहले बायजू के संस्थापक बायजू रवींद्रन ने कहा था कि 'बायजू अपने कर्मचारियों को सैलरी नहीं दे पा रही है। राइट्स इश्यू से हमने जो पैसा जुटाया था, वह निवेशकों के साथ विवाद के चलते एक अलग अकाउंट में लॉक पड़ा है।' बायजू अपने कर्मचारियों को अब तक फरवरी की सैलरी नहीं दे पाई है।

अलग अकाउंट में फंड

एनसीएलटी की बेंगलुरु बेंच ने बायजू को आदेश दिया था कि जब तक निवेशकों के साथ विवाद का समाधान नहीं हो जाता है जब तक कंपनी को राइट्स इश्यू से जुटाए गए फंड को एक अलग अकाउंट में रखना होगा। रवींद्रन ने कर्मचारियों को लिखी चिट्ठी में कहा था कि हमने इस बारे में कई प्रयास किए, लेकिन हमारे पास कोई विकल्प नहीं है। हम प्रयास कर रहे हैं कि 10 मार्च तक कर्मचारियों की उनकी सैलरी मिल जाए।

मुश्किलों से गुजर रही बायजू

कभी देश की सबसे वैल्यूएबल स्टार्टअप में शामिल एडटेक कंपनी बायजू की मुश्किलें काफी बढ़ चुकी हैं। यह कंपनी आज अपने कर्मचारियों को सैलरी भी नहीं दे पा रही है। खुद कंपनी के फाउंडर बायजू रवींद्रन ने यह दावा किया था। उन्होंने कंपनी की मौजूदा वित्तीय स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा था कि निवेशकों के साथ विवाद के चलते कंपनी अपने कर्मचारियों को सैलरी नहीं दे पा रही है। कर्मचारियों को भेजे एक नोट में रवींद्रन ने कहा था कि चार निवेशकों ने कंपनी को इस स्थिति में पहुंचा दिया है कि हम अपने फंड का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं।
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!