Edited By jyoti choudhary,Updated: 04 Mar, 2024 11:04 AM
सोमवार को सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। मल्टी कमोडिटी सिस्टम (MCX) पर 5 अप्रैल 2024 की डिलीवरी वाला सोना सोमवार सुबह 0.16 फीसदी या 102 रुपए की गिरावट के साथ 63,461 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं चांदी के वायदा...
बिजनेस डेस्कः सोमवार को सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। मल्टी कमोडिटी सिस्टम (MCX) पर 5 अप्रैल 2024 की डिलीवरी वाला सोना सोमवार सुबह 0.16 फीसदी या 102 रुपए की गिरावट के साथ 63,461 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं चांदी के वायदा भाव बात करें तो यह 72,038 रुपए पर ट्रेड करती दिखी।
चांदी की कीमत
एमसीएक्स पर 3 मई 2024 की डिलीवरी वाली चांदी सोमवार सुबह 0.33 फीसदी या 240 रुपए की गिरावट के साथ 72,038 रुपए प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती दिखी। खबर लिखते समय यह 71,963 रुपए पर कारोबार कर रही थी।
सोने की वैश्विक कीमतों में गिरावट
सोने के वैश्विक भाव सोमवार सुबह गिरावट के साथ ट्रेड करते दिखे। कॉमेक्स पर सोना 0.30 फीसदी या 6.30 डॉलर की गिरावट के साथ 2089.40 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, सोना हाजिर 0.10 फीसदी या 2.01 डॉलर की गिरावट के साथ 2080.91 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।
चांदी का वैश्विक भाव
सोने के साथ ही चांदी की वैश्विक कीमतों में भी गिरावट दर्ज की गई है। कॉमेक्स पर चांदी का भाव 0.45 फीसदी या 0.10 डॉलर की गिरावट के साथ 23.26 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, चांदी हाजिर 0.32 फीसदी या 0.07 डॉलर की गिरावट के साथ 23.05 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी।