माजा से बड़ी उम्मीद है कोका कोला को

Edited By ,Updated: 26 Feb, 2017 01:44 PM

coca cola targets maaza to become usd 1 bn brand by 2020

प्रमुख बेवरेजज कंपनी कोका कोला इंडिया को अपने आमरस आधारित पेय माजा से बड़ी उम्मीद है कि 2020 तक यह एक अरब डॉलर का ब्रांड बन जाएगा।

नई दिल्लीः प्रमुख बेवरेजज कंपनी कोका कोला इंडिया को अपने आमरस आधारित पेय माजा से बड़ी उम्मीद है कि 2020 तक यह एक अरब डॉलर का ब्रांड बन जाएगा। कंपनी ने इस ब्रांड को 1993 में खरीदा था। कोका कोला के अध्यक्ष (भारत व दक्षिण पश्चिम एशिया) वेंकटेश कीनी ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, "हम चाहेंगे कि भारत में हमारा माजा ब्रांड 2020 तक एक अरब डॉलर का हो जाए। यह ब्रांड इसमें सक्षम है। हमारे अनुसंधानों के अनुसार माजा भारत का सबसे विश्वसनीय व प्रिय ब्रांड है।" उन्होंने कहा कि इस समय माजा 2,000 करोड़ रुपए से अधिक का ब्रांड है।

कोका कोला इंडिया ने 1993 में पार्ले बिसलरी से माजा, थम्सअप व लिम्का जैसे ब्रांड खरीदे थे। उन्होंने कहा कि कंपनी व इसकी बाटलिंग फर्में 2012 से 2020 के बीच 5 अरब डॉलर का निवेश कर रही हैं। कंपनी की बाटलिंग फर्में 5 नए कारखाने लगाएंगी जिनकी कम से कम 50 प्रतिशत क्षमता माजा के लिए होगी। कंपनी मध्य प्रदेश में एक नया कारखाना लगाने की घोषणा पहले ही कर चुकी है। उन्होंने कहा कि इन नई इकाइयों से कंपनी आने वाले वर्षाें में माजा की मांग को पूरा कर पाएगी।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!