रिपोर्ट में दावाः प्लास्टिक कचरा फैलाने में कोक, पेप्सी और नेस्ले सबसे आगे

Edited By Supreet Kaur,Updated: 10 Oct, 2018 10:35 AM

coke pepsi and nestle at the forefront of spreading plastic waste

कोका कोला, पेप्सीको और नेस्ले दुनिया में सबसे ज्यादा प्लास्टिक कचरा फैलाती हैं। पर्यावरण संगठन ग्रीनपीस की ताजा रिपोर्ट में यह खुलासा किया गया है। ग्रीनपीस ने कहा कि विश्व के 42 देशों में उन्होंने प्लास्टिक खत्म करने के 239 अभियान चलाए हैं। इसीलिए...

बिजनेस डेस्कः कोका कोला, पेप्सीको और नेस्ले दुनिया में सबसे ज्यादा प्लास्टिक कचरा फैलाती हैं। पर्यावरण संगठन ग्रीनपीस की ताजा रिपोर्ट में यह खुलासा किया गया है। ग्रीनपीस ने कहा कि दुनिया के 42 देशों में उन्होंने प्लास्टिक खत्म करने के 239 अभियान चलाए हैं। इसीलिए इस सफाई अभियान से उनके पास प्लास्टिक के कचरे के 1,87,000 टुकड़े जमा हो गए हैं।

PunjabKesari
कोका कोला सबसे आगे
इस सर्वेक्षण का मकसद यह पता लगाना था कि बड़ी कंपनियां प्रदूषण फैलाने में किस हद तक योगदान कर रही हैं। दुनिया की सबसे बड़ी सॉफ्ट ड्रिंक कंपनी कोका कोला सबसे बड़ी कचरा उत्पादक कंपनी है। रिपोर्ट में डेनोन, मोंडेलेज, प्रॉक्टर एंड गैंबल और यूनिलीवर के भी नाम हैं। ब्रेकफ्री फ्राम प्लास्टिक अभियान के वैश्विक संयोजक वोन हरनांडेज ने बताया कि कोक ब्रांड का प्लास्टिक कचरा 42 में से 40 देशों में पाया गया है। इन ब्रांडों का लेखा-जोखा देखने के बाद पता चला कि कॉरपोरेट क्षेत्र प्लास्टिक का प्रदूषण फैलाने के लिए सबसे अधिक जिम्मेदार है।

PunjabKesari

पॉलीस्टाइरीन का होता है प्रयोग
उन्होंने बताया कि कचरे में सबसे ज्यादा पॉलीस्टाइरीन किस्म का प्लास्टिक मिला। इसका इस्तेमाल पैकेजिंग और कॉफी कप बनाने में होता है। दूसरे नंबर पर पीईटी बॉटल और कंटेनर थे। इसके बाद कोक कंपनी के प्रवक्ता ने मंगलवार को बयान जारी करके कहा कि महासागरों के कचरे को खत्म करने का ग्रीनपीस ने जो लक्ष्य तय कर रखा है, उसे पूरा करने में कोक कंपनी मददगार बनेगी। हम इस महत्वपूर्ण चुनौती को पूरा करने में अपनी भूमिका अदा करेंगे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!