DRI ने 974 करोड़ का 3,223 किलोग्राम सोना किया जब्त

Edited By Isha,Updated: 09 Dec, 2018 11:04 AM

dri seized 3 223 kg of 974 crore gold

सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों ने वित्त वर्ष 2017-18 के दौरान 974 करोड़ रुपए मूल्य का 3,223 किलोग्राम सोना जब्त किया। यह आंकड़ा इससे पूर्व के वित्त वर्ष की तुलना में दोगुना से भी अधिक है। राजस्व आसूचना निदेशालय (डी.आर.आई.) की रिपोर्ट के मुताबिक देश

नई दिल्ली: सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों ने वित्त वर्ष 2017-18 के दौरान 974 करोड़ रुपए मूल्य का 3,223 किलोग्राम सोना जब्त किया। यह आंकड़ा इससे पूर्व के वित्त वर्ष की तुलना में दोगुना से भी अधिक है। राजस्व आसूचना निदेशालय (डी.आर.आई.) की रिपोर्ट के मुताबिक देश के घरेलू स्वर्ण बाजार में तस्करी के जरिए आए सोने की हिस्सेदारी बहुत अधिक है। सोने की तस्करी का संगठित अपराध और दुनियाभर के अपराधियों के गठजोड़ से गहरा नाता है।

वित्त वर्ष 2016-17 में 472 करोड़ रुपए मूल्य का 1,422 किलोग्राम सोना जब्त किया गया था। डी.आर.आई. की ‘भारत में तस्करी रिपोर्ट 2017-18’ में कहा गया है कि अधिकतर जब्ती कोलकाता, मुम्बई, चेन्नई और दिल्ली से हुई है। इसके साथ ही 2017-18 में थोक नकदी की तस्करी भी तेजी से बढ़ी है। इस दौरान सीमा शुल्क विभाग ने दिल्ली, मुम्बई, कोलकाता, चेन्नई और अहमदाबाद हवाई अड्डों से 89 करोड़ रुपए की विदेशी मुद्रा जब्त की है।

नशीले पदार्थों की जब्ती भी बढ़ी
रिपोर्ट के अनुसार वर्ष के दौरान नशीले पदार्थों की जब्ती भी बढ़ी है। वर्ष 2016-17 में ऐसे पदार्थों की जहां 64 जब्ती हुई वहीं 2017-18 में यह संख्या बढ़कर 78 पर पहुंच गई। डी.आर.आई. ने 2016-17 में 16,197 किलो गांजा बरामद किया जो 2017-18 में बढ़कर 26,785 किलो रहा। इसके अलावा नकली भारतीय मुद्रा और नकली सामान भी काफी मात्रा में जब्त किया गया। तस्करी के जरिए लाई जाने वाली सिगरेट भी बड़ी मात्रा में पकड़ी गई।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!