8 कंपनियों का मार्केट कैप 83,672 करोड़ रुपए बढ़ा, TCS को सबसे ज्यादा फायदा

Edited By jyoti choudhary,Updated: 15 Apr, 2018 01:23 PM

eight of top 10 cos add rs 83 672 cr in m cap

बीते हफ्ते के कारोबार में देश की टॉप 10 में 8 कंपनियों में निवेशकों को करोड़ों का फायदा हुआ। दरअसल, देश की टॉप 8 कंपनियों के मार्केट कैप में 83,672 करोड़ रुपए का इजाफा हुआ। इसमें देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टीसीएस को सबसे ज्यादा फायदा हुआ।

नई दिल्लीः बीते हफ्ते के कारोबार में देश की टॉप 10 में 8 कंपनियों में निवेशकों को करोड़ों का फायदा हुआ। दरअसल, देश की टॉप 8 कंपनियों के मार्केट कैप में 83,672 करोड़ रुपए का इजाफा हुआ। इसमें देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टीसीएस को सबसे ज्यादा फायदा हुआ। शुक्रवार के समाप्त हुए कारोबार में एस.बी.आई. और मारुति सुजुकी को छोड़ बाकी 8 ब्लूचिप कंपनियों के मार्केट कैप में 83,672.13 करोड़ रुपए की बढ़ोतरी हुई। मारुति और एस.बी.आई. को कुल मिलाकर 977.58 करोड़ रुपए मार्केट वैल्यू गिरा।

TCS को सबसे ज्यादा फायदा 
देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टीसीएस का मार्केट कैप 38,534.61 करोड़ रुपए बढ़कर 6,03,192.02 करोड़ रुपए जबकि रिलायंस इंडस्ट्रीज का एम कैप 18,433.83 करोड़ रुपए चढ़कर 5,94,728.71 करोड़ रुपए हो गया। इंफोसिस का वैल्युएशन 8,670.94 करोड़ रुपए चढ़कर 2,55,322.96 करोड़ रुपए और एचयूएल का मार्केट वैल्युएशन 7,370.22 करोड़ रुपए उछलकर 3,05,133.62 करोड़ रुपए हुआ। ओ.एन.जी.सी. का मार्केट कैप 7,186.61 करोड़ रुपए बढ़कर 2,34,206.54 करोड़ रुपए और एच.डी.एफ.सी. का वैल्युएशन 1,843.47 करोड़ रुपए की उछाल के साथ 3,08,461.50 करोड़ रुपए रहा। एच.डी.एफ.सी. बैंक का मार्केट कैप 1,388.37 करोड़ रुपए चढ़कर 5,00,346.38 करोड़ रुपए जबकि आई.टी.सी. का वैल्युएशन 244.08 करोड़ रुपए बढ़कर 3,18,288.01 करोड़ रुपए हो गया।

एस.बी.आई. टॉप लूजर
वहीं दूसरी ओर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एस.बी.आई.) का मार्केट कैप 7,675.14 करोड़ रुपए गिरकर 2,24,185.64 करोड़ रुपए जबकि मारुति सुजुकी का मार्केट कैप 2,096.44 करोड़ रुपए लुढ़ककर 2,76,054.35 करोड़ रुपए हुआ।

  
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!