फरवरी में निर्यात 5.66 प्रतिशत घटा

Edited By ,Updated: 16 Mar, 2016 10:05 AM

export trade deficits

पैट्रोलियम तथा इंजीनियरिंग वस्तुओं के निर्यात में गिरावट के कारण देश का कुल वाणिज्यिक निर्यात फरवरी में 5.66 प्रतिशत घटकर 20.73 अरब डॉलर के बराबर रहा।

नई दिल्ली: पैट्रोलियम तथा इंजीनियरिंग वस्तुओं के निर्यात में गिरावट के कारण देश का कुल वाणिज्यिक निर्यात फरवरी में 5.66 प्रतिशत घटकर 20.73 अरब डॉलर के बराबर रहा। यह लगातार 15वां महीना है जब निर्यात घटा है। आयात भी पिछले महीने 5.03 प्रतिशत घटकर 27.28 अरब डॉलर रहा। 

 

परिणामस्वरूप व्यापार घाटा आलोच्य महीने में 6.54 अरब डॉलर रहा जो फरवरी 2015 में 6.74 अरब डॉलर था। पैट्रोलियम उत्पादों का निर्यात फरवरी में 28.27 प्रतिशत घटकर 1.83 अरब डॉलर जबकि इंजीनियरिंग वस्तुओं का निर्यात 11.22 प्रतिशत कम होकर 4.56 अरब डॉलर रहा।   

 

चालू वित्त वर्ष में अप्रैल-फरवरी के दौरान निर्यात 16.73 प्रतिशत घटकर 238.41 अरब डॉलर रहा जो इससे पूर्व वित्त वर्ष 2014-15 की इसी अवधि में 286.3 अरब डॉलर था। यहां आज जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार आयात भी आलोच्य अवधि में 14.74 प्रतिशत घटकर 351.8 अरब डॉलर रहा। इस प्रकार, 2015-16 के पहले 11 महीने में व्यापार घाटा 113.38 अरब डॉलर रहा। वित्त वर्ष 2014-15 में अप्रैल-फरवरी के दौरान व्यापार घाटा 126.29 अरब डॉलर था।  

 

भारतीय निर्यात संगठनों के परिसंघ (फियो) ने कहा कि अगर यही प्रवृत्ति बनी रही तो निर्यात चालू वित्त वर्ष में 260 अरब डॉलर रह सकता है। तेल आयात पिछले महीने 2015 के इसी माह के मुकाबले 21.92 प्रतिशत घटकर 4.76 अरब डॉलर रहा। गैर- तेल आयात भी आलोच्य महीने में 0.47 प्रतिशत घटकर 22.51 अरब डॉलर रहा। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!