रिपोर्ट में खुलासाः देश में सबसे ज्यादा 2000 रुपए के नकली नोट, 2019 में तेजी से बढ़े मामले

Edited By jyoti choudhary,Updated: 02 Oct, 2020 01:22 PM

fake 2000 rupee notes highest in the country cases increased rapidly in 2019

नकली नोटों की समस्या से छुटकारा पाने के लिए मोदी सरकार ने 8 नवंबर, 2016 को नोटबंदी लागू की थी। उस समय सरकार ने 500 और 1000 रुपए के नोट बंद कर दिए थे। इसके बाद सरकार 2000 रुपए का नया नोट लेकर आई थी

बिजनेस डेस्कः नकली नोटों की समस्या से छुटकारा पाने के लिए मोदी सरकार ने 8 नवंबर, 2016 को नोटबंदी लागू की थी। उस समय सरकार ने 500 और 1000 रुपए के नोट बंद कर दिए थे। इसके बाद सरकार 2000 रुपए का नया नोट लेकर आई थी। लेकिन पिछले साल जितने भी नकली नोट पकड़े गए, उनमें सबसे ज्यादा 2000 रुपए के ही थे। नैशनल क्राइम रेकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) की सालाना रिपोर्ट में यह बात सामने आई है।

इन आंकड़ों से यह बात भी पता चलती है कि 2018 की तुलना में 2019 में नकली नोटों के पकड़े जाने के मामलों में तेजी आई। एनसीआरबी के आंकड़ों के मुताबिक 2019 में देश में 25.39 करोड रुपए के नकली नोट पकड़े गए जबकि 2018 में यह रकम 17.95 करोड़ रुपए थी।

कर्नाटक से पकड़े गए सबसे ज्यादा नकली नोट
नोटबंदी के बाद जब सरकार 2000 रुपए का नोट लेकर आई थी, तब दावा किया गया था कि इसमें कई हाई सिक्टोरिटी फीचर हैं जिनकी नकल नहीं की जा सकती है। एनसीआरबी के मुताबिक 2019 में 2000 रुपए के 90,566 नोट पकड़े गए। सबसे अधिक कर्नाटक से 2000 रुपए के 23,599 नकली नोट पकड़े गए। गुजरात से 14,494 और पश्चिम बंगाल से 13,637 नकली नोट बरामद हुए।

RBI ने नहीं छापा एक भी नोट
25 अगस्त को जारी आरबीआई की 2019-20 की सालाना रिपोर्ट के मुताबिक केंद्रीय बैंक ने पिछले वित्त वर्ष के दौरान 2000 रुपए का एक भी नोट नहीं छापा। देश में सर्कुलेशन में 2,000 रुपए के नोटों की संख्या में कमी आई है। 2017-18 में जहां 3.6 अरब नोट चलन में थे, वहीं 2019-20 में यह संख्या घटकर 2.73 अरब रह गई।

एनसीआरबी की रिपोर्ट में कहा गया है कि पिछले साल 100 रुपए के 71,817 नकली नोट पकड़े गए। इनमें दिल्ली से सबसे अधिक 31,671 नोट बरामद हुए। गुजरात से 16,159 और उत्तर प्रदेश से 6,129 नोट पकड़े गए।
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!