गोदरेज प्रॉपर्टीज ने मुंबई महानगर क्षेत्र, बेंगलुरु में 4 नई परियोजनाएं जोड़ीं

Edited By Supreet Kaur,Updated: 12 Dec, 2019 04:18 PM

godrej properties added 4 new projects in mumbai metropolitan area bengaluru

रियल एस्टेट क्षेत्र की कंपनी गोदरेज प्रॉपर्टीज ने मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर) और बेंगलुरु में चार नई संपत्तियां जोड़ी हैं। इनमें विकसित करने योग्य क्षेत्र 1.27 करोड़ वर्ग फुट है। गोदरेज समूह की रियल एस्टेट इकाई ने कहा कि उसने मुंबई महानगर क्षे...

नई दिल्लीः रियल एस्टेट क्षेत्र की कंपनी गोदरेज प्रॉपर्टीज ने मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर) और बेंगलुरु में चार नई संपत्तियां जोड़ी हैं। इनमें विकसित करने योग्य क्षेत्र 1.27 करोड़ वर्ग फुट है। गोदरेज समूह की रियल एस्टेट इकाई ने कहा कि उसने मुंबई महानगर क्षेत्र में तीन नवी मुंबई, अंबरनाथ और ठाणे तथा उत्तर बेंगलुरु में एक नयी परियोजना जोड़ी है।

गोदरेज प्रॉपर्टीज ने बयान में कहा कि इन नई परियोजनाओं से उसके विकास पोर्टफोलियो में करीब 1.27 करोड़ वर्ग फुट क्षेत्र जुड़ेगा। गोदरेज प्रॉपर्टीज ने नवी मुंबई में 100 एकड़ में टाउनशिप के विकास के लिए संयुक्त उद्यम बनाया है। दूसरी परियोजना निसर्ग निर्माण डेवलपर्स के साथ अंबरनाथ में 64 एकड़ में भूमि को विकसित करने की है। तीसरी परियोजना ठाणे में सीधे जमीन की खरीद से जुड़ी है। इसके अलावा कंपनी ने यूनिवर्सल बिल्डर्स के प्रवर्तकों के साथ उत्तर बेंगलुरु में सस्ती आवासीय परियोजना के लिए संयुक्त उद्यम बनाया है। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!