Edited By jyoti choudhary,Updated: 12 Jul, 2023 11:44 AM
सोने-चांदी की कीमतों में आज तेजी देखी जा रही है। दोनों के वायदा भाव बुधवार को तेजी के साथ खुले। चांदी के वायदा भाव 71 हजार रुपए से ऊपर कारोबार कर रहे हैं, सोने के वायदा भाव बढ़कर 59 हजार के करीब पहुंच गए हैं।
बिजनेस डेस्कः सोने-चांदी की कीमतों में आज तेजी देखी जा रही है। दोनों के वायदा भाव बुधवार को तेजी के साथ खुले। चांदी के वायदा भाव 71 हजार रुपए से ऊपर कारोबार कर रहे हैं, सोने के वायदा भाव बढ़कर 59 हजार के करीब पहुंच गए हैं।
सोने-चांदी की कीमतों में आज तेजी देखी जा रही है। सोने के भाव लगातार 58 हजार रुपए के करीब बने थे। आज इनमें उछाल आया है। पिछले कई दिनों से सोने के दाम लुढ़क रहे थे। आज चांदी की कीमतों में भी उछाल आया है। हालांकि कल भी चांदी में तेजी देखी गई थी। एमसीएक्स एक्सचेंज पर बुधवार की सुबह 4 अगस्त 2023 को डिलीवरी वाला सोना बढ़त के साथ 58900 रुपए प्रति 10 ग्राम पर खुला। यह मंगलवार की शाम को 58773 रुपए के भाव पर बंद हुआ था। वहीं 5 अक्टूबर 2023 को डिलीवरी वाला सोना उछाल के साथ 59250 रुपए प्रति 10 ग्राम पर खुला है। यह बीते मंगलवार की शाम को 59110 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था।
चांदी के भाव बढ़े
सोने में तेजी के बीच चांदी के भाव भी बढ़ गए हैं। चांदी की कीमतों में बुधवार की सुबह तेजी देखी जा रही है। एमसीएक्स पर बुधवार की सुबह 5 सितंबर 2023 को डिलीवरी वाली चांदी का भाव 71421 रुपए प्रति किलोग्राम के भाव पर खुला है।
सोने का वैश्विक भाव
सोने की वैश्विक कीमतों में बुधवार की सुबह तेजी देखी जा रही है। कॉमेक्स पर सोने का वैश्विक वायदा भाव 0.30 फीसदी या 5.80 डॉलर की बढ़त के साथ 1942.90 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, सोने का वैश्विक हाजिर भाव 0.30 फीसदी या 5.88 डॉलर के उछाल के साथ 1938.11 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।
चांदी का वैश्विक भाव
कॉमेक्स पर चांदी का वैश्विक वायदा भाव में बुधवार की सुबह तेजी देखी जा रही है। कॉमेक्स पर बुधवार की सुबह चांदी 0.62 फीसदी या 0.14 डॉलर की तेजी के साथ 23.43 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी। वहीं, चांदी की वैश्विक हाजिर कीमत भी बढ़त के साथ 23.23 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी।