सोना 1202 रुपए महंगा, चांदी में 2148 रुपए की तेजी, यहां जानें लेटेस्ट रेट

Edited By jyoti choudhary,Updated: 02 Mar, 2022 05:32 PM

gold jumps by rs 1 202 silver by rs 2 148

दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना और चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल आया। सोने की कीमत 1,202 रुपए उछलकर 51,889 प्रति दस ग्राम हो गई। बहुमूल्य धातु की अंतरराष्ट्रीय कीमत में मंगलवार रात की तेजी के साथ रुपए के मूल्य में गिरावट के बीच सोने के दाम...

नई दिल्लीः दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना और चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल आया। सोने की कीमत 1,202 रुपए उछलकर 51,889 प्रति दस ग्राम हो गई। बहुमूल्य धातु की अंतरराष्ट्रीय कीमत में मंगलवार रात की तेजी के साथ रुपए के मूल्य में गिरावट के बीच सोने के दाम में मजबूती आई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह कहा। इससे पिछले कारोबारी सत्र के दौरान सोना 50,687 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

चांदी की कीमत भी 2,148 रुपए की तेजी के साथ 67,956 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 65,808 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। पूर्वी यूरोप में तनाव बढ़ने के बीच बुधवार को अंतरबैंक विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपए का मूल्य 49 पैसे घटकर 75.82 रुपए प्रति डॉलर रह गया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना मामूली गिरावट के साथ 1,943 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया जबकि चांदी 25.18 पर लगभग अपरिवर्तित रही। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘बुधवार को न्यूयॉर्क स्थित जिंस एक्सचेंज कॉमेक्स में सोने की हाजिर कीमत मामूली गिरावट के साथ 1,943 डॉलर प्रति औंस रही। इस गिररावट का कारण डॉलर का मजबूत होना और अमेरिकी बांड प्रतिफल का बढ़ना था।’’

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!