सोने की कीमतों में आई गिरावट, जानें 10 ग्राम Gold का भाव

Edited By jyoti choudhary,Updated: 03 Jul, 2023 10:20 AM

gold prices fall know the price of 10 grams of gold

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। हालांकि चांदी के भाव बढ़ गए हैं। सोना गिरावट के साथ 58 हजार रुपए के करीब आ गया है। सोने के घरेलू वायदा भाव गिरावट के साथ ट्रेड करते दिखे हैं। एमसीएक्स एक्सचेंज पर...

बिजनेस डेस्कः सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। हालांकि चांदी के भाव बढ़ गए हैं। सोना गिरावट के साथ 58 हजार रुपए के करीब आ गया है। सोने के घरेलू वायदा भाव गिरावट के साथ ट्रेड करते दिखे हैं। एमसीएक्स एक्सचेंज पर शुक्रवार सुबह 4 अगस्त 2023 की डिलीवरी वाला सोना 0.22 फीसदी या 130 रुपए की गिरावट के साथ 58,081 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, 5 अक्टूबर 2023 की डिलीवरी वाला सोना 0.16 फीसदी या 93 रुपए की गिरावट के साथ 58,383 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वैश्विक स्तर पर भी सोने की कीमतों में शुक्रवार सुबह गिरावट देखने को मिली।

चांदी की कीमतें में तेजी

चांदी की कीमतों में सोमवार को तेजी देखने को मिली। एमसीएक्स पर 5 सितंबर 2023 की डिलीवरी वाली चांदी का भाव 30 रुपए की बढ़त के साथ 70060 रुपए प्रति किलोग्राम पर खुला है। वहीं 5 दिसंबर 2023 को डिलीवरी वाली चांदी का भाव भी बढ़त के साथ 71467 रुपए प्रति किलोग्राम पर खुला है। हालांकि इसके बाद चांदी के भाव में गिरावट देखी जा रही है।

सोने का वैश्विक भाव

सोने की वैश्विक कीमतों में सोमवार को गिरावट देखने को मिल रही है। कॉमेक्स पर सोने का वैश्विक वायदा भाव 0.16 फीसदी या 3.00 डॉलर की गिरावट के साथ 1926.40 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, सोने का वैश्विक हाजिर भाव 0.05 फीसदी या 0.88 डॉलर की गिरावट के साथ 1918.47 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

चांदी का वैश्विक भाव

कॉमेक्स पर चांदी का वैश्विक वायदा भाव में सोमवार को तेजी देखने को मिल रही है। सोमवार सुबह 0.09 फीसदी या 0.02 डॉलर की बढ़त के साथ 23.04 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, चांदी की वैश्विक हाजिर कीमत 0.22 फीसदी या 0.05 डॉलर की गिरावट के साथ 22.82 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!