Gold-Silver Price Today: लगातार तीसरे दिन फिसला सोने का भाव, चांदी में भी आई बड़ी गिरावट, चेक करें लेटेस्ट रेट

Edited By Updated: 07 Oct, 2026 10:53 AM

gold prices slip for the third consecutive day silver also sees a sharp decline

लगातार उतार-चढ़ाव के बीच सोने-चांदी की कीमतों में आज फिर गिरावट आई है। लगातार तीन दिनों से सोने में गिरावट जारी है। MCX पर 10 ग्राम सोना 679 रुपए गिरकर 1,49,441 रुपए और चांदी की कीमत 1584 रुपए टूटकर 2,25,658 रुपए प्रति किलोग्राम पर है।

नई दिल्लीः लगातार उतार-चढ़ाव के बीच सोने-चांदी की कीमतों में आज फिर गिरावट आई है। लगातार तीन दिनों से सोने में गिरावट जारी है। MCX पर 10 ग्राम सोना 679 रुपए गिरकर 1,49,441 रुपए और चांदी की कीमत 1584 रुपए टूटकर 2,25,658 रुपए प्रति किलोग्राम पर है।

इंटरनेशनल मार्केट में गिरे दाम?

इंटरनेशनल मार्केट पर भी दोनों की कीमतों में गिरावट देखी गई है। खबर लिखे जाने के समय Comex पर सोना 0.41% गिरकर 4169.90 डॉलर प्रति औस पर पहुंच गया। वहीं चांदी के दाम 0.78% तक गिरे और इसकी कीमत 61.110 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी।

सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमत

राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने की कीमत 200 रुपए टूटकर 1,49,600 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गई। कमजोर खुदरा मांग और डॉलर में मजबूती के कारण सोने की कीमत पर दबाव रहा। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना सोमवार को 1,49,800 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। हालांकि, चांदी की कीमत लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में 2.27 लाख रुपए प्रति किलोग्राम पर स्थिर रही। स्थानीय कारोबारियों के अनुसार, यह कीमत सभी करों सहित है। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!