15 जून तक इनकम टैक्स क्लेक्शन 26.2% बढ़ा

Edited By Punjab Kesari,Updated: 17 Jun, 2017 02:24 PM

income tax collection up 26 2  till june 15

आयकर संग्रह में अभी अच्छी वृद्धि देखी जा रही  है। देश में आयकर संग्रह शुद्ध रूप से 15 जून तक 26.2 प्रतिशत बढ़कर

मुंबई: आयकर संग्रह में अभी अच्छी वृद्धि देखी जा रही  है। देश में आयकर संग्रह शुद्ध रूप से 15 जून तक 26.2 प्रतिशत बढ़कर 1,01,024 करोड़ रुपए रहा जो एक वर्ष पूर्व इस अवधि में 80,075 करोड़ रुपए था।आयकर विभाग के सूत्रों कहा कि इस दौरान महानगरों में मुंबई क्षेत्र में राजस्व संग्रह सर्वाधिक 138 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 22,884 करोड़ रुपए रहा जो एक साल पहले इसी अवधि में 9,614 करोड़ रुपए था।

आयकर संग्रह में दिल्ली भी आगे 
देश भर में प्रत्यक्ष कर संग्रह में मुंबई क्षेत्र का योगदान एक तिहाई से अधिक रहता है। आयकर संग्रह में दूसरा सबसे अधिक योगदान देने वाला नई दिल्ली क्षेत्र में आयकर संग्रह इस साल 15 जून तक 38 प्रतिशत बढ़कर 11,582 करोड़ रुपए रहा जो एक साल पहले इसी अवधि में यह 8,334 करोड़ रुपए था।
PunjabKesari
कोलकाता, बेंगलुरू ,चेन्नई भी पीछे नहीं
कोलकाता क्षेत्र में संग्रह आलोच्य अवधि में 7 प्रतिशत बढ़कर 4084 करोड़ रुपए रहा जो एक साल पहले इसी अवधि में 3,815 करोड़ रुपए था। इसी प्रकार, बेंगलुरू क्षेत्र में इस साल 15 जून तक आयकर संग्रह 6.8 प्रतिशत बढ़कर 14,923 करोड़ रुपए रहा जो एक इससे पिछले साल इसी अवधि में 13,973 करोड़ रुपए था, हालांकि चेन्नई क्षेत्र में आलोच्य अवधि में आयकर संग्रह घटकर 8,591 करोड़ रुपए रहा जो एक साल पहले इसी अवधि में 8,968 करोड़ रुपए था। आयकर विभाग कंपनियों तथा लोगों की आसाना के लिए हर तिमाही के अंतिम महीने में 15 तारीख तक कर भुगतान की अनुमति देता है। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!