Alibaba को कल अलविदा कहेंगे जैक मा, 55वें जन्मदिन पर कंपनी से लेंगे विदाई

Edited By Supreet Kaur,Updated: 09 Sep, 2019 10:06 AM

jack ma will say goodbye to alibaba tomorrow

चीन की ई-कॉमर्स कंपनी अलीबाबा फाउंडर जैक मा 10 सितंबर को कंपनी बोर्ड के अध्यक्ष पद से हट रहे हैं। 10 सितंबर को ही जैक मा का जन्मदिन है और इसी दिन उन्होंने कंपनी से अलग होने का फैसला किया है।

बिजनेस जेस्कः चीन की ई-कॉमर्स कंपनी अलीबाबा फाउंडर जैक मा 10 सितंबर को कंपनी बोर्ड के अध्यक्ष पद से हट रहे हैं। 10 सितंबर को ही जैक मा का जन्मदिन है और इसी दिन उन्होंने कंपनी से अलग होने का फैसला किया है।
PunjabKesari
चीन के सबसे अमीर व्यक्ति
जानकारी के अनुसार जैक मा अपने 55वें जन्मदिन पर मंगलवार को कंपनी से विदा हो रहे हैं। जैक मा की जगह सीईओ डेलियल झांग ले सकते हैं। फॉर्ब्स की 2018 की सूची के मुताबिक जैक मा चीन के सबसे धनी व्यक्ति हैं। फॉर्ब्स ने उनकी दौलत 34.6 बिलियन डॉलर बताई थी। इससे पहले 2014 में भी जैक मा के नाम चीन के सबसे अमीर लोगों में शुमार था। हालांकि 2017 में जैक मा खिसककर तीसरे नंबर पर पहुंच गए थे। लेकिन 2018 में उन्होंने फिर नंबर 1 पर कब्जा कर लिया।
PunjabKesari
शिक्षा क्षेत्र में करेंगे काम
जैक मा ने 10 साल पहले अपने उत्ताधिकारी की तलाश शुरू कर दी थी। साल 2013 में उन्होंने बोर्ड अध्यक्ष बनने के लिए मुख्य कार्यकारी अधिकारी की कुर्सी छोड़ दी थी। अलीबाबा के चेयरमैन पद से हटने के बाद जैक मा शिक्षा के क्षेत्र में काम करेंगे। इसके लिए जैक मा फाउंडेशन के जरिए चीन के ग्रामीण इलाकों में शिक्षा के प्रचार-प्रसार को और बढ़ाने का फैसला किया है।
PunjabKesari

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!