24 घंटे में 31 मिलियन डॉलर घटी मार्क जुकरबर्ग की संपत्ति, एलन मस्क के बाद सबसे बड़ा एक दिनी नुकसान

Edited By jyoti choudhary,Updated: 04 Feb, 2022 10:29 AM

mark zuckerberg s wealth decreased by  31 million in 24 hours

मेटा प्लेटफॉर्म्स इंक की चौथी तिमाही के नतीजे विश्लेषकों की उम्मीदों से बेहद कम रहे। शेयरों में आई भारी गिरावट के चलते मार्क जुकरबर्ग की संपत्ति में अब तक की सबसे बड़ी एक दिनी गिरावट आई और उनकी दौलत 2 घंटे में ही 31 बिलियन डॉलर कम हो गई। गुरुवार को...

बिजनेस डेस्कः मेटा प्लेटफॉर्म्स इंक की चौथी तिमाही के नतीजे विश्लेषकों की उम्मीदों से बेहद कम रहे। शेयरों में आई भारी गिरावट के चलते मार्क जुकरबर्ग की संपत्ति में अब तक की सबसे बड़ी एक दिनी गिरावट आई और उनकी दौलत 2 घंटे में ही 31 बिलियन डॉलर कम हो गई। गुरुवार को मेटा के शेयर 24 फीसदी से ज्यादा टूट गए।

मार्केट कैप 200 बिलियन से ज्यादा गिरा 
फेसबुक की पैरेंट कंपनी मेटा के शेयरों में आई इस भारी गिरावट के कारण कंपनी के मार्केट कैप में 200 अरब डॉलर से ज्यादा की कमी आई। इस संबंध में जारी एक रिपोर्ट के मुताबिक, यह किसी भी अमेरिकी कंपनी के लिए एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट है। इस कारण फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग की संपत्ति पिछले 24 घंटे में 31 बिलियन डॉलर कम हो गई। इस गिरावट के बाद अब जुकरबर्ग की कुल संपत्ति घटकर 92 बिलियन डॉलर रह गई। 

दिसंबर तिमाही में मुनाफा 8% कम 
दिसंबर, 2021 की तिमाही में मेटा का मुनाफा आठ फीसदी घटकर 10.28 अरब डॉलर रह गया, जो एक साल पहले समान अवधि में 11.21 अरब डॉलर रहा था। फेसबुक के सीएफओ डेविड वेहनर ने कहा कि इस साल ऐड रेवेन्यू में 10 अरब डॉलर की गिरावट देखी जा सकती है। जैसा कि हम जानते हैं, फेसबुक की कमाई में ऐड रेवेन्यू का बड़ा योगदान है. इस कमाई के लिए उसे यूजर्स का बिहेवियर ट्रैक करना जरूरी है। 

एक दिन में दूसरी सबसे बड़ी गिरावट 
31 अरब डॉलर की एक दिन की संपत्ति का नुकसान शेयर-कीमत में गिरावट के कारण अब तक का दूसरा सबसे बड़ा नुकसान है। इससे पहले टेस्ला इंक के शेयरों में जोरदार गिरावट के चलते नवंबर 2021 में दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क को एक दिन में ही 35 बिलियन डॉलर का बड़ा नुकसान हुआ था। एक रिपोर्ट के मुताबिक, मस्क की दौलत में भी गिरावट का दौर जारी है और पिछले हफ्ते उनकी कुल संपत्ति भी 25.8 अरब डॉलर गिर गई। 
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!