लाल निशान पर खुला बाजार, सेंसेक्स 204 और निफ्टी 77 अंक नीचे

Edited By jyoti choudhary,Updated: 22 Apr, 2021 10:09 AM

market opens on red mark bse 204 and nifty down 77 points

कोरोना वायरस के बढ़ते मामले अब शेयर बाजार पर भी अपना असर डालने लगे हैं। गुरुवार को शेयर बाजार लाल निशान पर खुला। बीएसई के प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 204.09 अंक नीचे गिरकर 47,501.71 के स्तर पर खुला। वही निफ्टी 77.25 अंक गिरकर 14,219.15 पर खुला

बिजनेस डेस्कः कोरोना वायरस के बढ़ते मामले अब शेयर बाजार पर भी अपना असर डालने लगे हैं। गुरुवार को शेयर बाजार लाल निशान पर खुला। बीएसई के प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 204.09 अंक नीचे गिरकर 47,501.71 के स्तर पर खुला। वही निफ्टी 77.25 अंक गिरकर 14,219.15 पर खुला। बुधवार को राम नवमी के चलते शेयर बाजार बंद था। मंगलवार को बाजार गिरावट के साथ बंद हुए थे। सेंसेक्स 243.62 पॉइंट गिरकर 47,705.80 पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी 63.05 अंक नीचे 14,296.40 पर बंद हुआ था।  

गुरुवार को बाजार के खुलते ही टाटा स्टील के शेयर में दो फीसदी की बढ़त देखने को मिली। इसके अलावा बीपीसीएल और विप्रो के शेयर में भी उछाल रहा। वहीं डॉक्टर रेड्डी और एसबीआई के शेयरों में तेजी देखने को मिली। बता दें कि मंगलवार को घरेलू निवेशकों की चौतरफा बिकवाली से दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद बीएसई का सेंसेक्स 243.62 अंक लुढ़क कर 47,705.80 और एनएसई का निफ्टी 63.05 अंक का गोता लगाकर 14,296.40 अंक पर बंद हुआ।

एशियाई शेयर बाजारों में बढ़त

  • हॉन्गकॉन्ग का हेंगसेंग इंडेक्स 83 पॉइंट ऊपर 28,728 पर करोबार कर रहा है।
  • चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स भी 3 अंक की मामूली बढ़त के साथ 3,476 पर आ गया है।
  • कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 13 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 3,189 पर कारोबार कर रहा है।
  • ऑस्ट्रेलिया का ऑल ऑर्डनरीज इंडेक्स 26 पॉइंट ऊपर 7,285 पर पहुंच गया है।
  • जापान का निक्केई इंडेक्स 590 पॉइंट ऊपर 29,099 पर कारोबार कर रहा है।

अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद
बुधवार को अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए थे। डाउ जोंस 0.93% की बढ़त के साथ 316.01 अंक ऊपर 34,137.30 पर बंद हुआ था। नैस्डैक 1.19% की बढ़त के साथ 163.95 अंक ऊपर 13,950.20 पर बंद हुआ। S&P 500 इंडेक्स भी 38.48 पॉइंट ऊपर 4,173.42 पर बंद हुआ था। फ्रांस और जर्मनी के बाजार भी बढ़त के साथ बंद हुए थे।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!