दूध-दही और पनीर के पैकेट पर अब दिखेगा नया निशान, FSSAI ने बदले नियम, जानें ग्राहकों पर क्या पड़ेगा असर

Edited By Updated: 13 Nov, 2026 10:51 PM

new mark will be seen on milk curd and cheese packets

: हर घर में रोजाना इस्तेमाल होने वाले दूध, दही और पनीर जैसे डेयरी उत्पादों की खरीदारी को लेकर भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने बड़ा फैसला लिया है। अगर आप भी बाजार से दूध या उससे बने प्रोडक्ट्स खरीदते हैं, तो जल्द ही आपको इनके पैकेट...

नई दिल्ली: हर घर में रोजाना इस्तेमाल होने वाले दूध, दही और पनीर जैसे डेयरी उत्पादों की खरीदारी को लेकर भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने बड़ा फैसला लिया है। अगर आप भी बाजार से दूध या उससे बने प्रोडक्ट्स खरीदते हैं, तो जल्द ही आपको इनके पैकेट पर एक नया और खास निशान दिखाई देगा। FSSAI ने दूध और दूध से बनी चीजों की आसान पहचान के लिए एक समान लोगो तय किया है।

कैसा दिखेगा नया निशान? 
FSSAI द्वारा तय किए गए नए लोगो में नीले रंग का एक चौकोर निशान होगा, जिसके अंदर सफेद रंग की बूंद का निशान बना होगा। देश की सभी डेयरी कंपनियों को अपने दूध और डेयरी प्रोडक्ट्स के पैकेट पर एक जैसा ही निशान लगाना अनिवार्य होगा।

ग्राहकों को कैसे मिलेगा फायदा? 
इस नए निशान की वजह से ग्राहकों को खरीदारी करते समय असली डेयरी प्रोडक्ट्स पहचानने में काफी आसानी होगी। ग्राहक आसानी से पहचान सकेंगे कि कौन-सा प्रोडक्ट दूध है या दूध से बना है। जिस तरह खाने-पीने की चीजों के पैकेट पर बना लाल निशान यह बताता है कि प्रोडक्ट मांसाहारी है (जैसे उसमें अंडा या मछली मिली है) और हरा निशान बताता है कि प्रोडक्ट 100 प्रतिशत शाकाहारी है, ठीक वैसे ही नीले रंग का यह चौकोर निशान दूध और डेयरी प्रोडक्ट्स की पहचान कराएगा।

1 जुलाई 2028 से लागू होगा नया नियम 
FSSAI ने इस नए निशान को पैकेट पर लगाने की तारीख भी जारी कर दी है। यह नया नियम 1 जुलाई 2028 से लागू होगा। डेयरी निर्माण कंपनियों को 1 जुलाई 2028 तक अपने प्रोडक्ट्स की पैकेजिंग पर नया नीले-सफेद रंग का लोगो लगाना अनिवार्य कर दिया गया है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!