Dev Diwali 2026 Date & Shubh Muhurat: देव दिवाली कब है? प्रदोष काल में इस समय जलाएं दीए और पढ़ें त्रिपुरारी कथा

Edited By Updated: 12 Nov, 2026 03:42 PM

dev diwali 2026

Dev Diwali 2026 Date & Shubh Muhurat: देव दिवाली 2026 की सही तारीख को लेकर संशय दूर करें। कार्तिक पूर्णिमा तिथि का समय, प्रदोष काल दीपदान मुहूर्त और त्रिपुरासुर संहार की पौराणिक कथा।

Dev Diwali 2026: सनातन धर्म में कार्तिक माह की पूर्णिमा तिथि पर मनाया जाने वाला देव दीपावली (Dev Deepawali) पर्व अत्यंत पवित्र और फलदायी माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस पावन अवसर पर स्वयं देवी-देवता स्वर्ग लोक से धरती पर अवतरित होकर भगवान शिव की नगरी काशी (वाराणसी) में दिवाली मनाते हैं। इस दिन काशी के समस्त गंगा घाटों, मंदिरों और घरों को अनगिनत दीयों की रोशनी से सजाया जाता है।

साल 2026 में देव दिवाली की सही तिथि को लेकर श्रद्धालुओं के बीच 24 नवंबर और 25 नवंबर की तारीखों को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। पंचांग की सटीक गणना के अनुसार, देव दीपावली 24 नवंबर 2026 को ही मनाई जाएगी।

PunjabKesari Dev Diwali

Date & Shubh Muhurat देव दिवाली 2026 तिथि और प्रदोष काल शुभ मुहूर्त
कार्तिक पूर्णिमा तिथि का आरंभ 23 नवंबर 2026 रात 11:42 बजे से होगा और 24 नवंबर 2026 रात 08:23 बजे तक समापन होगा।
देव दिवाली की मुख्य तिथि 24 नवंबर 2026 मंगलवार रहेगी।

प्रदोष काल दीपदान मुहूर्त
शाम 05:08 बजे से रात 07:47 बजे तक दीपदान का सबसे उत्तम मुहूर्त है। दीपक जलाने के लिए प्रदोष काल का समय सबसे श्रेष्ठ माना गया है। 24 नवंबर को दीपदान के लिए कुल 2 घंटे 39 मिनट की शुभ अवधि प्राप्त होगी।

त्रिपुरासुर संहार की पौराणिक कथा
धार्मिक कथा के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा पर भगवान शिव ने त्रिपुरासुर नामक राक्षस का वध किया था। फिर सभी देवी-देवताओं ने खुशियां मनाई थी। त्रिपुरासुर का वध करने के बाद शिव भक्तों के द्वारा भगवान शिव को त्रिपुरारी भी कहा जाने लगा। कार्तिक पूर्णिमा पर त्रिपुरासुर का अंत होने के कारण इसका नाम त्रिपुरी पूर्णिमा भी है।

PunjabKesari Dev Diwali

काशी की देव दीपावली
देव दिवाली का त्यौहार भगवान शिव की नगरी काशी के गंगा घाटों पर बहुत बड़े पैमाने पर मनाया जाता है। ऐसा माना जाता है की कार्तिक पूर्णिमा के दिन देव दिपावाली मनाने सभी देवी-देवता यहां आते हैं। देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा में आस्था की डुबकी लगाने आते हैं। काशी में 84 घाट हैं, जिनमें सूर्य ढलने के बाद लाखों की तादात में दीपक प्रज्वलित किए जाते हैं। दीयों की जगमगाहट से सारी काशी रोशन हो जाती है। कार्तिक पूर्णिमा के दिन देव दीपावली मनाने की परंपरा काशी में बरसों से चल रही है। इस रोज़ दीपदान करने का खास महत्व है। कुछ किवंदतियों के अनुसार कहा जाता है की भगवान शिव ने भी सभी देवी-देवताओं के साथ गंगा के घाट पर दिवाली मनाई थी, तभी तो इस दिन का धार्मिक आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महत्व इतना अधिक है।

PunjabKesari Dev Diwali

Dev Diwali Deep Daan Vidhi देव दीपावली दीपदान विधि
देव दीपावली पर दीपदान करने से जीवन में सुख, शांति और शुभ फलों की प्राप्ति होती है। इस दिन दीप प्रज्वलन करते समय निम्नलिखित नियमों का पालन करना चाहिए:

घर के मुख्य द्वार, आंगन, पूजा स्थल तथा मंदिर में दीया अवश्य जलाएं। इसके अलावा देवी-देवताओं और अपने इष्ट देव के नाम का दीया प्रज्वलित करें।

देव दीपावली के दिन 11, 21, 51 या 108 दीये जलाना विशेष रूप से शुभ माना गया है। अपनी सामर्थ्य के अनुसार इससे अधिक दीये भी प्रज्वलित किए जा सकते हैं।

काशी के गंगा घाटों की भांति अपने आसपास के पवित्र जलाशयों या नदियों पर दीपदान करने का विशेष पुण्य प्राप्त होता है।

PunjabKesari Dev Diwali

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 

 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!