NLC इंडिया रिन्यूएबल्स ने IPO के लिए सेबी के पास दस्तावेज जमा कराए

Edited By Updated: 19 Nov, 2026 02:41 PM

nlc india renewables has filed documents with sebi for its ipo

सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी एनएलसी इंडिया लिमिटेड की अनुषंगी एनएलसी इंडिया रिन्यूएबल्स लिमिटेड ने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के जरिये नए शेयर जारी कर 3,300 करोड़ रुपये जुटाने के लिए बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी)

नई दिल्लीः सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी एनएलसी इंडिया लिमिटेड की अनुषंगी एनएलसी इंडिया रिन्यूएबल्स लिमिटेड ने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के जरिये नए शेयर जारी कर 3,300 करोड़ रुपये जुटाने के लिए बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के पास शुरुआती दस्तावेज जमा कराए हैं। कंपनी के 18 नवंबर के दस्तावेजों के मसौदे के अनुसार, आईपीओ में प्रवर्तक एनएलसी इंडिया लिमिटेड की ओर से 10 करोड़ तक शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) भी शामिल होगी। 

कंपनी नए शेयरों की बिक्री से मिलने वाली राशि में से 2,475 करोड़ रुपए का इस्तेमाल कुछ मौजूदा कर्ज चुकाने या उनका समय से पहले भुगतान करने में करेगी। शेष राशि का उपयोग सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा। कंपनी पर 10 नवंबर तक 3,525 करोड़ रुपए का कर्ज बकाया था। कंपनी आईपीओ से पहले 660 करोड़ रुपए तक के इक्विटी शेयर जारी कर निजी निवेशकों से पूंजी जुटाने पर भी विचार कर सकती है। यदि ऐसा किया जाता है तो नए शेयरों के निर्गम का आकार उसी अनुपात में घटा दिया जाएगा।  

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!