पेट्रोल-डीजल की कीमत घटी, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने जारी की रेट लिस्ट

Edited By Seema Sharma,Updated: 13 Jun, 2019 02:20 PM

petrol and diesel prices fall

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार को पेट्रोल आठ पैसे और डीजल छह पैसे सस्ता हुआ। देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन से मिली जानकारी के अनुसार, दो दिन के टिकाव के बाद दिल्ली में आज पेट्रोल आठ पैसे सस्ता होकर 70.35 रुपए प्रति लीटर...

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार को पेट्रोल आठ पैसे और डीजल छह पैसे सस्ता हुआ। देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन से मिली जानकारी के अनुसार, दो दिन के टिकाव के बाद दिल्ली में आज पेट्रोल आठ पैसे सस्ता होकर 70.35 रुपए प्रति लीटर पर आ गया जो 13 फरवरी के बाद का इसका निचला स्तर है। यहां डीजल भी छह पैसे सस्ता होकर 64.33 रुपए प्रति लीटर बिका। यह 14 जनवरी के बाद का इसका निचला स्तर है।

देश के अन्य महानगरों में भी दोनों जीवाश्म ईंधनों में गिरावट देखी गई। कोलकाता में पेट्रोल सात पैसे सस्ता होकर 72.61 रुपये, मुंबई में आठ पैसे सस्ता होकर 76.04 रुपए और चेन्नई में नौ पैसे सस्ता होकर 73.08 रुपए प्रति लीटर बिका। डीजल कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में छह-छह पैसे सस्ता होकर क्रमश: 66.25 रुपए, 67.45 रुपए और 68.05 रुपए प्रति लीटर पर रहा।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!