Edited By Isha,Updated: 12 Feb, 2019 10:04 AM
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में सोमवार को फिर से बढ़ौतरी हुई थी और दो दिन की गिरावट के बाद राजधानी दिल्ली में पेट्रोल कल 5 पैसे महंगा हुआ और डीजल में भी 6 पैसे की बढ़ोतरी हुई थी। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की बढ़ती-घटती कीमतों के कारण पेट्रोल और...
बिजनेस डेस्कः पेट्रोल-डीजल की कीमतों में सोमवार को फिर से बढ़ौतरी हुई थी और दो दिन की गिरावट के बाद राजधानी दिल्ली में पेट्रोल कल 5 पैसे महंगा हुआ और डीजल में भी 6 पैसे की बढ़ोतरी हुई थी। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की बढ़ती-घटती कीमतों के कारण पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर भी इसका असर दिख रहा है। आज यानि 12 फरवरी 2019 को पेट्रोल और डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ।
एक्सपर्ट्स के मुताबिक दुनियाभर की आर्थिक ग्रोथ को लेकर जारी चिंता का असर कच्चे तेल पर है। अगर दुनिया में आर्थिक ग्रोथ धीमी रहती है तो मैन्युफैक्चरिंग और अन्य गतिविधियां भी धीमी हो जाएंगी। लिहाजा कच्चे तेल की डिमांड में कमी आएगी।
आज के रेट्स
राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 70.33 रुपए प्रति लीटर हो गया है। कोलकाता में पेट्रोल की कीमत में 72.44 रुपए प्रति लीटर है। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 75.97 रुपए प्रति लीटर और चेन्नई में पेट्रोल 73.00 रुपए प्रति लीटर पर है। डीजल की कीमतें दिल्ली 65.62, कोलकाता में 67.40, मुंबई में 68.71 और चेन्नई में 69.32 रुपए प्रति लीटर पर बनी हुई हैं।
शहर |
पेट्रोल के दाम |
डीजल के दाम |
दिल्ली |
70.33 रुपए |
65.62 रुपए |
मुंबई |
75.97 रुपए |
68.71 रुपए |
कोलकाता |
72.44 रुपए |
67.40 रुपए |
चेन्नई |
73.00 रुपए |
69.32 रुपए |
पंजाब में पेट्रोल-डीजल के दाम
आज पंजाब की बात करें तो जालंधर में पेट्रोल 75.35 रुपए, लुधियाना में 75.86 रुपए, अमृतसर 75.97 रुपए, पटियाला में 75.76 रुपए और चंडीगढ़ में 66.52 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।
जालंधर |
75.35 रुपए |
65.57 रुपए |
लुधियाना |
75.86 रुपए |
66.01 रुपए |
अमृतसर |
75.97 रुपए |
66.11 रुपए |
पटियाला |
75.76 रुपए |
65.92 रुपए |
चंडीगढ़ |
66.52 रुपए |
62.50 रुपए |