सिर्फ 2 घंटे में लगा सकेंगे पोर्टेबल पेट्रोल पंप, पेट्रोलियम मंत्रालय ने दी मंजूरी

Edited By Supreet Kaur,Updated: 22 Aug, 2018 10:15 AM

portable petrol pumps in 2 hours petroleum ministry approved

अगर आप पेट्रोल पंप लगाने की सोच रहे हैं तो अब पेट्रोलियम मंत्रालय और पेट्रोलियम कंपनियों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अब दो घंटे में पोर्टेबल पेट्रोल पंप लगवा सकते हैं और जब चाहे इसे हटा भी सकते हैं। पोर्टेबल पेट्रोल पंप की तकनीक को...

बिजनेस डेस्कः अगर आप पेट्रोल पंप लगाने की सोच रहे हैं तो अब पेट्रोलियम मंत्रालय और पेट्रोलियम कंपनियों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अब दो घंटे में पोर्टेबल पेट्रोल पंप लगवा सकते हैं और जब चाहे इसे हटा भी सकते हैं। पोर्टेबल पेट्रोल पंप की तकनीक को पेट्रोलियम मंत्रालय ने अपनी मंजूरी दे दी है। इस तकनीक को विकसित करने वाली कंपनी एलिंज ग्रुप बुधवार को इसकी औपचारिक घोषणा कर सकती है।

PunjabKesari

खर्च करने होंगे 90 लाख रुपए
पोर्टेबल पेट्रोल पंप के तीन मॉडल होंगे। पहले मॉडल वाले के लिए 90 लाख रुपए खर्च करने होंगे। दूसरे मॉडल के लिए 1 करोड़ रुपए तो तीसरे के लिए 1.2 करोड़ रुपए खर्च होंगे। कंपनी डीलर नियुक्त करेगी। राज्य के स्थानीय निकाय की इजाजत से किसी भी जगह पर पोर्टेबल पंप लगाए जा सकते है।

PunjabKesari

पंप पर मिलेगा डीजल, मिट्टी का तेल
पोर्टेबल पंप से पेट्रोल के साथ डीजल, गैस, मिट्टी के तेल सब कुछ मिलेंगे। इस पेट्रोल पंप की क्षमता 9000 से 35,000 लीटर होगी। इस पेट्रोल पंप को गांव व पहाड़ी इलाके कहीं भी लगाए जा सकते हैं। कंपनी के रिजनल डेवलेपमेंट मैनेजर पी. भट के अनुसार इस तकनीक को चेक कंपनी पेट्रोकार्ड के साथ मिलकर विकसित किया गया है। पिछले 8 सालों से इस तकनीक पर काम किया जा रहा था। इन काम में पेट्रोलियम कंपनियों के साथ भी विचार-विमर्श किया गया।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!