ईरान से आपूर्ति रुकने की स्थिति के लिए तैयार: इंडियन ऑयल

Edited By Isha,Updated: 16 Jan, 2019 02:11 PM

prepare for supply stops from iran indian oil

इंडियन ऑयल के अध्यक्ष संजीव सिंह ने बुधवार को कहा कि ईरान पर अमेरिकी प्रतिबंध के कारण वहाँ से तेल आपूर्ति रुकने की स्थिति के लिए भारतीय तेल विपणन कंपनियाँ पूरी तरह तैयार हैं और हम आपूर्ति सुनिश्चित करेंगे। श्री सिंह ने यहाँ एक कार्यक्रम से इतर...

नई दिल्लीः इंडियन ऑयल के अध्यक्ष संजीव सिंह ने बुधवार को कहा कि ईरान पर अमेरिकी प्रतिबंध के कारण वहाँ से तेल आपूर्ति रुकने की स्थिति के लिए भारतीय तेल विपणन कंपनियाँ पूरी तरह तैयार हैं और हम आपूर्ति सुनिश्चित करेंगे। श्री सिंह ने यहाँ एक कार्यक्रम से इतर संवाददाताओं को बताया कि ईरान से तेल की आपूर्ति बंद करने का निश्चित रूप से असर होगा, लेकिन हम हर स्थिति के लिए तैयार हैं।

उन्होंने अभी से इस पर कोई कयास लगाने से इनकार कर दिया कि ईरान से तेल आयात के लिए भारत को दी गयी अमेरिकी छूट मार्च के बाद भी जारी रहेगी या नहीं। उन्होंने कहा ‘‘जब भी कोई बड़ा उत्पाद बाजार से बाहर जाता है तो निस्संदेह उसका असर बाजार पर पड़ता है। लेकिन, हमारे पास प्लान ए, प्लान बी, प्लान सी, सब तैयार है। हमें हमारे स्रोतों को जीवित रखना है।’’ श्री सिंह ने कहा कि वर्ष 2019 की तुलना 2018 की परिस्थितियों से नहीं की जा सकती। इस साल उत्पादन के आँकड़े अलग रहने वाले हैं। अमेरिका सहित कई देशों के उत्पादन के आँकड़े पहले से अलग होंगे। हमें हमारे विकल्प खुले रखने होंगे।

इंडियन ऑयल अध्यक्ष ने कहा कि हमें इतनी लोच रखनी पड़ती है ताकि देश की ऊर्जा जरूरतें पूरी हो सकें। हम हर हाल में आपूर्ति सुनिश्चित करेंगे।’’ उन्होंने बताया कि यह ईरान पर प्रतिबंध हटने से पहले वाली ही स्थिति है। अंतर सिर्फ इतना है कि हमें छूट के रूप में छह महीने का अतिरिक्त समय मिला है। उल्लेखनीय है कि अमेरिका ने पिछले साल ईरान से तेल निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया था हालाँकि, भारत समेत कुछ चुनींदा देशों के लिए छह माह की छूट दी गयी थी। इस छूट की अवधि इस साल मार्च में पूरी हो रही है। अमेरिका के छूट आगे जारी नहीं रखने के बारे में पूछे जाने पर श्री सिंह ने कहा कि अभी से इसके संबंध में कुछ नहीं कहा जा सकता हालाँकि, एक अन्य प्रश्न के उत्तर में उन्होंने यह जरूर कहा कि भारत आशावादी देश है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!