Edited By Supreet Kaur,Updated: 14 Jul, 2018 09:20 AM
देश की तेल कंपनियों की तरफ से पैट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी की जा रही है। शनिवार को फिर पैट्रोल और डीजल की कीमतों मे बढ़ोतरी की गई है। शनिवार को पैट्रोल की कीमत में 19 पैसे की बढ़ोतरी की गई है जबकि डीजल का दाम 18 पैसे बढ़ाया गया है।...
बिजनेस डेस्कः देश की तेल कंपनियों की तरफ से पैट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी की जा रही है। शनिवार को फिर पैट्रोल और डीजल की कीमतों मे बढ़ोतरी की गई है। शनिवार को पैट्रोल की कीमत में 19 पैसे की बढ़ोतरी की गई है जबकि डीजल का दाम 18 पैसे बढ़ाया गया है। दिल्ली में पैट्रोल का दाम 76.95 रुपए और डीजल के दाम 68.61 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।
पैट्रोल के दाम
दिल्ली में पैट्रोल की कीमत 76.95 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गई है। मुंबई में यह 84.33 रुपए प्रति लीटर, कोलकाता में लिए 79.61 रुपए प्रति लीटर और चेन्नई में यह 79.87 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है।
शहर |
पैट्रोल की कीमतें (रुपए में) |
दिल्ली |
76.95 |
मुंबई |
84.33 |
कोलकाता |
79.61 |
चेन्नई |
79.87 |
डीजल की कीमतें
वहीं, डीजल की बात करें, तो दिल्ली में यह 68.61 रुपए प्रति लीटर हो गया है। मुंबई में इसकी कीमत 72.80 रुपए, कोलकाता में 71.16 रुपए और चेन्नई में 72.43 रुपए प्रति लीटर डीजल मिल रहा है।
शहर |
डीजल की कीमतें (रुपए में) |
दिल्ली |
68.61 |
मुंबई |
72.80 |
कोलकाता |
71.16 |
चेन्नई |
72.43 |
पंजाब में पैट्रोल की कीमतें
वहीं पंजाब की बात करें तो यहां जालंधर में आज पैट्रोल 82.17 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। बाकी शहरों की बात करे तो अमृतसर में पैट्रोल 82.72 रुपए, लुधियाना में 82.47 रुपए और पटियाला में 82.43 रुपए के दाम पर बिक रहा है।
शहर |
पैट्रोल की कीमतें (रुपए में) |
जालंधर |
82.17 |
अमृतसर |
82.72 |
लुधियाना |
82.47 |
पटियाला |
82.43 |