भारत में अपने होटलों की संख्या 200 करेगी Radisson

Edited By Punjab Kesari,Updated: 05 Apr, 2018 12:02 PM

radisson will number 200 of its hotels in india

रेडिसन होटल ग्रुप ने कहा कि वह भारत में अपने होटलों की संख्या 2022  तक बढ़ाकर 200 करने का लक्ष्य लेकर चल रहा है। इस दौरान वह 10,000 कर्मचारी रखेगा। इसके साथ ही होटल कंपनी देश के गैर महानगरों में विस्तार की सोच रही है।

नई दिल्लीः रेडिसन होटल ग्रुप ने कहा कि वह भारत में अपने होटलों की संख्या 2022  तक बढ़ाकर 200 करने का लक्ष्य लेकर चल रहा है। इस दौरान वह 10,000 कर्मचारी रखेगा। इसके साथ ही होटल कंपनी देश के गैर महानगरों में विस्तार की सोच रही है।

रेडिसन होटल ग्रुप के मुख्य कार्याधिकरी राज राणा ने कहा, ‘भारत हमारे लिए एक प्रमुख बाजार है। हम यहां 2022 तक 200 संपत्तियों का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं। इस संख्या में परिचालनगत व निर्माणाधीन दोनों तरह की संपत्तियां शामिल हैं।’ उल्लेखनीय है कि इस वैश्विक कंपनी ने पिछले ही महीने अपना नाम बदलकर रेडिसन होटल ग्रुप किया है जबकि पहले यह कार्लसन रेजिडोर होटल ग्रुप के नाम से जानी जाती थी।

कंपनी का मानना है कि ब्रांडिंग में इस बदलाव से उसे और तेजी से वृद्धि में मदद मिलेगी। इस समय भारत में उसके 140 होटल हैं जिनमें से 90 रिचालन में हैं।  

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!