वेनेजुएला को कच्चे तेल के एवज में डीजल की आपूर्ति करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज

Edited By Supreet Kaur,Updated: 14 Oct, 2019 05:17 PM

reliance industries to supply diesel in lieu of crude oil to venezuela

रिलायंस इंडस्ट्रीज वस्तु विनिमय व्यवस्था के तहत वेनेजुएला के कच्चे तेल के भुगतान के रूप में डीजल का निर्यात करेगी। कंपनी ने चार महीने के अंतराल के बाद अमेरिकी पाबंदी से प्रभावित वेनेजुएला से तेल आपूर्ति की शुरुआत की है। वेनेजुएला पर अमेरिकी....

नई दिल्लीः रिलायंस इंडस्ट्रीज वस्तु विनिमय व्यवस्था के तहत वेनेजुएला के कच्चे तेल के भुगतान के रूप में डीजल का निर्यात करेगी। कंपनी ने चार महीने के अंतराल के बाद अमेरिकी पाबंदी से प्रभावित वेनेजुएला से तेल आपूर्ति की शुरुआत की है। वेनेजुएला पर अमेरिकी पाबंदी जनवरी 2019 में लगी। उसके बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसी तेल कंपनियों ने इस ओपेक देश के साथ वाणिज्यिक संबंधों में कटौती की।

आरआईएल की अमेरिका में अच्छी-खासी मौजूदगी है। रिलायंस ने लातिन अमेरिकी देश से मार्च में तेल खरीद को सीमित कर दिया था। कंपनी के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘आरआईएल डीजल जैसे स्वीकार्य उत्पादों की आपूर्ति वेनेजुएला को कर रही है और इसीलिए कच्चे तेल की खरीद करने की स्थिति में है। यह कदम अमेरिकी पाबंदियों के अनुरूप है क्योंकि स्वीकार्य उत्पादों की आपूर्ति के एवज में कच्चा तेल प्राप्त करने की अनुमति है।'' अमेरिकी पाबंदी के बाद कंपनियों ने वेनेजुएला से कच्चे तेल की सीधी खरीद पर रोक लगा दी थी और रूस की सरकारी कंपनी रोसनेफ्ट से तेल की खरीद शुरू की। रोसनेफ्ट वेनेजुएला तेल की अब प्रमुख आपूर्तिकर्ता है

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!