रुपए में लगातार तीसरे दिन तेजी, 17 पैसे और मजबूत हो प्रति डॉलर 73.05 पर

Edited By Updated: 18 May, 2021 05:18 PM

rupee rises for the third consecutive day 17 paise and strong

वैश्विक स्तर पर डॉलर के कमजोर होने तथा घरेलू शेयर बाजार में तेजी के बीच विदेशी विनिमय बाजार में रुपए में लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में तेजी रही और मंगलवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपए की विनिमय दर 17 पैसे की मजबूती

मुंबईः वैश्विक स्तर पर डॉलर के कमजोर होने तथा घरेलू शेयर बाजार में तेजी के बीच विदेशी विनिमय बाजार में रुपए में लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में तेजी रही और मंगलवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपए की विनिमय दर 17 पैसे की मजबूती के साथ 73.05 (अनंतिम) पर बंद हुई। अंतरबैंक विदेशी विनिमय बाजार में डॉलर सुबह 73.24 रुपए पर खुला। दिन में यह 72.95 के उच्च स्तर और 73.18 के निम्न स्तर को छूने के बाद अंत में रुपए की विनिमय दर पिछले बंद के मुकाबले 17 पैसे की मजबूती के साथ 73.05 प्रति डॉलर पर बंद हुई। 

सोमवार को डॉलर का बंद भाव 73.22 था। पिछले तीन कारोबारी सत्रों में रुपए में कुल मिला कर 37 पैसे की मजबूती आई है। इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के समक्ष डालर की तुलनात्मक स्थिति दर्शाने वाला डालर सूचकांक 0.40 प्रतिशत गिरकर 89.80 पर था। घरेलू शेयर बाजार में बीएसई सेंसेक्स 612.60 अंक सुधर कर 50,193.33 अंक पर बंद हुआ। 

वैश्विक कच्चा तेल बाजार में ब्रेंट क्रूड का वायदा भाव 0.86 प्रतिशत चढ़कर 70.06 डालर प्रति बैरल पर चल रहा था। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार विदेशी निवेशक भारतीय शेयर बाजार में बिकवाल बने हुए हैं। उन्होंने सोमवार को बाजार में 2,255.84 करोड़ रुपए के शेयरों की बिकवाली की थी। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!