लाल निशान में बंद हुआ शेयर बाजार, सैंसेक्स 63 अंक नीचे

Edited By ,Updated: 12 May, 2017 03:58 PM

sensex down 63 points

आज घरेलू बाजारों में गिरावट देखने को मिली है। सैंसेक्स और निफ्टी 0.25 फीसदी तक कमजोर होकर बंद हुए हैं।

नई दिल्लीः आज घरेलू बाजारों में गिरावट देखने को मिली है। सैंसेक्स और निफ्टी 0.25 फीसदी तक कमजोर होकर बंद हुए हैं। हालांकि गिरावट के बावजूद सैंसेक्स 30000 के ऊपर टिके रहने में कामयाब रहा है, जबकि निफ्टी भी 9400 के ऊपर ही बंद हुआ है। सैंसेक्स 62.83 अंक यानि 0.21 फीसदी नीचे गिरकर 30,188.15 पर और निफ्टी 21.50 अंक यानि 0.23 फीसदी फिसलकर 9,400.90 पर बंद हुआ है।

मिडकैप-स्मॉलकैप शेयरों में गिरावट
मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में बिकवाली का दबाव ज्यादा दिखा है। बी.एस.ई. का मिडकैप इंडेक्स 0.7 फीसदी गिरकर बंद हुआ है, जबकि निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स में भी 0.7 फीसदी की कमजोरी आई है। बी.एस.ई. का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.8 फीसदी लुढ़ककर बंद हुआ है।

बैंक निफ्टी में 0.6 फीसदी की कमजोरी
बैंकिंग, एफ.एम.सी.जी., मीडिया, फार्मा, कंज्यूमर ड्युरेबल्स, कैपिटल गुड्स और पावर शेयरों में बिकवाली देखने को मिली है। बैंक निफ्टी 0.6 फीसदी टूटकर 22,671.7 के स्तर पर बंद हुआ है। निफ्टी के पी.एस.यू. बैंक इंडेक्स में 0.6 फीसदी और प्राइवेट बैंक इंडेक्स में 0.9 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। निफ्टी के एफ.एम.सी.जी. इंडेक्स में 0.25 फीसदी, मीडिया इंडेक्स में 2.1 फीसदी और फार्मा इंडेक्स में 0.6 फीसदी की कमजोरी आई है। बी.एस.ई. के कंज्यूमर ड्युरेबल्स इंडेक्स में 1 फीसदी, कैपिटल गुड्स इंडेक्स में 0.3 फीसदी और पावर इंडेक्स में 0.8 फीसदी की गिरावट आई है।

आई.टी. शेयरों में बढ़त
हालांकि आई.टी. और रियल्टी शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिली है। निफ्टी का आई.टी. इंडेक्स 1 फीसदी से ज्यादा बढ़कर बंद हुआ है। वहीं बी.एस.ई. का रियल्टी इंडेक्स0.8 फीसदी मजबूत होकर बंद हुआ है। निफ्टी के ऑटो इंडेक्स में 0.2 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है।
 

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!