Edited By jyoti choudhary,Updated: 27 Mar, 2021 01:37 PM
विदेशी बाजारों में पाम ऑयल और सोयाबीन तेल में गिरावट के रुझानों के बीच दिल्ली तेल-तिलहन बाजार में शुक्रवार को विभिन्न खाद्य तेलों में नरमी देखी गई। सोयाबीन डीगम (कांडला) में प्रति क्विंटल 150 रुपए और पामोलीन आरबीडी और पामोलीन कांडला में 100-100 रुपए...
नई दिल्लीः विदेशी बाजारों में पाम ऑयल और सोयाबीन तेल में गिरावट के रुझानों के बीच दिल्ली तेल-तिलहन बाजार में शुक्रवार को विभिन्न खाद्य तेलों में नरमी देखी गई। सोयाबीन डीगम (कांडला) में प्रति क्विंटल 150 रुपए और पामोलीन आरबीडी और पामोलीन कांडला में 100-100 रुपए क्विंटल की गिरावट दिखी। मूंगफली दाना में 50 रुपए की नरमी दर्ज की गई। जबकि सरसों तेल के दाम पूर्व के स्तर पर बने रहे।
अन्य तेल-तिलहनों के भाव भी पहले के स्तर पर बने रहे। मलेशिया में पाम ऑयल का भाव आज 4.5 प्रतिशत नीचे चला गया था। इसी तरह शिकॉगो जिंस बाजार में सोयाबीन तेल के भाव कल 4.25 प्रतिशत तक नीचे चले गए थे और बाजार में नीचे में सर्किट ब्रेकर लगाना पड़ा था। शुक्रवार को भी वहां भाव लगभग एक प्रतिशत नीचे चल रहे थे। सूत्रों ने कहा कि इस समय सरसों का पुराना स्टॉक खत्म है जबकि खपत ज्यादा। ऐसे में सरकार को इसकी रिफाइनिंग पर रोक लगानी चाहिए और नाफेड को सरसों बाजार भाव पर खरीक कर स्टॉक करना चाहिए ताकि समय पर बाजार में हस्तक्षेप कर सके।
बाजार के लोगों ने कहा कि इस समय सरसों तेल अपनी अलग जगह बनाता जा रहा है। वर्तमान में दूसरे खाद्य तेलों के मुकाबले सरसों का भाव अपेक्षाकृत कम है। अन्य तेलों के दाम ऊंचे होने से सरसों तेल का उत्पादन बिना किसी दूसरे तेल का इस्तेमाल करते हुये हो रहा है। सरसों का रिफाइंड भी बनाया जा रहा है।
जानकारों का कहना है कि नए सत्र में सरसों की उपज और स्टॉक की स्थिति को देखते 1980-1990 के दशक की तरह सरसों रिफाइंड के उत्पादन को हतोत्साहित किया जाना चाहिए। तेल उद्योग के आंकड़ों के मुताबिक देश में इस साल सरसों का 89.5 लाख टन उत्पादन होने का अनुमान लगाया गया है।
बाजार में थोक भाव इस प्रकार रहे- (भाव- रुपए प्रति क्विंटल)
सरसों तिलहन - 5,850 - 5,900 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपए।
मूंगफली दाना - 6,205 - 6,270 रुपए।
मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात)- 15,250 रुपए।
मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 2,460- 2,520 रुपए प्रति टिन।
सरसों तेल दादरी- 12,500 रुपए प्रति क्विंटल।
सरसों पक्की घानी- 2,025 -2,115 रुपए प्रति टिन।
सरसों कच्ची घानी- 2,155 - 2,270 रुपए प्रति टिन।
तिल तेल मिल डिलिवरी - 14,550 - 17,550 रुपए।
सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 13,800 रुपए।
सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 13,600 रुपए।
सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 12,400 रुपए।
सीपीओ एक्स-कांडला- 11,400 रुपए।
बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 12,900 रुपए।
पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 13,150 रुपए।
पामोलिन कांडला 12,150 (बिना जीएसटी के) सोयाबीन दाना 5,975 - 6,025 रुपए: सोयाबीन लूज 5,850- 5,900 रुपए मक्का खल 3,605 रुपए।