राजमार्ग परियोजना को समय पर पूरा करने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं: गडकरी

Edited By Supreet Kaur,Updated: 26 Nov, 2019 10:32 AM

steps are being taken to complete the highway project on time

देश भर में 5.72 लाख करोड़ रुपए की राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं को समय पर पूरा करने के लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं। इनमें विवाद निपटान प्रणाली में सुधार किया जाना भी शामिल है। यह जानकारी सोमवार को संसद को दी गई।

नई दिल्लीः देश भर में 5.72 लाख करोड़ रुपए की राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं को समय पर पूरा करने के लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं। इनमें विवाद निपटान प्रणाली में सुधार किया जाना भी शामिल है। यह जानकारी सोमवार को संसद को दी गई।

देश में निर्माणाधीन, आंशिक रूप से निर्मित तथा लंबित राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं को पूरा करने के लिए सरकार द्वारा की गई कार्रवाइयों के संबंध में पूछे गए प्रश्नों के लिखित उत्तर में सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने राज्यसभा को बताया कि देश में 1,407 परियोजनाएओं पर काम चल रहा है।

गडकरी ने कहा, ‘‘चालू परियोजनाओं का काम समय पर पूरा करने के लिए, अन्य मंत्रालयों के साथ निकट का समन्वय, विवाद निपटान प्रणाली को दुरुस्त करने, परियोजना डेवलपर्स, राज्य सरकार और ठेकेदारों के साथ लगातार समीक्षा बैठकें आदि जैसे विभिन्न कदम उठाए गए हैं।'' उन्होंने कहा कि वर्तमान में, 5.72 लाख करोड़ रुपए की लागत वाली 50,016 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्गों के लिए 1,407 परियोजनाओं पर काम चल रहा है। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!