चीनी उत्पादन 24 प्रतिशत घटा

Edited By vasudha,Updated: 04 Feb, 2020 12:50 PM

sugar production decreased by 24 percent

चीनी उद्योगों के प्रमुख संगठन भारतीय चीनी मिल संघ (इस्मा) अनुसार खास कर प्रमुख चीनी उत्पादक राज्य महाराष्ट्र में पिराई कर रही मिलों की संख्या कम रहने से चीनी उत्पादन कम चल रहा है। संगठन अनुसार यह चालू विपणन वर्ष की अक्तूबर-जनवरी अवधि में 141.12 लाख...

बिजनेस डेस्क: चीनी उद्योगों के प्रमुख संगठन भारतीय चीनी मिल संघ (इस्मा) अनुसार खास कर प्रमुख चीनी उत्पादक राज्य महाराष्ट्र में पिराई कर रही मिलों की संख्या कम रहने से चीनी उत्पादन कम चल रहा है। संगठन अनुसार यह चालू विपणन वर्ष की अक्तूबर-जनवरी अवधि में 141.12 लाख टन रहा जो पिछले साल इसी अवधि से 24 प्रतिशत कम है। एक साल पहले की समान अवधि में चीनी का उत्पादन 185.59 लाख टन था। चीनी विपणन अक्तूबर से लेकर सितम्बर महीने तक का होता है।

 

इस्मा ने कहा कि 31 जनवरी, 2020 की स्थिति अनुसार देश में 446 चीनी मिलों ने 141.12 लाख टन चीनी का उत्पादन किया है जबकि पिछले सत्र में इसी तारीख तक 520 मिलों द्वारा 185.59 लाख टन चीनी का उत्पादन किया गया था।  महाराष्ट्र में विपणन वर्ष 2019-20 के पहले 4 महीनों में चीनी उत्पादन पिछले वर्ष की समान अवधि के 70.99 लाख टन की तुलना में 34.64 लाख टन रहने का अनुमान है। हालांकि उत्तर प्रदेश में चीनी का उत्पादन पहले के 52.86 लाख टन से बढ़कर 54.96 लाख टन हो गया। कर्नाटक में चीनी उत्पादन पहले के 33.76 लाख टन से घटकर 27.94 लाख टन रह गया।

 

इस्मा ने वर्ष 2019-20 के लिए देश का चीनी उत्पादन 260 लाख टन रहने का अनुमान लगाया है। यह अनुमान इथेनॉल उत्पादन के लिए गन्ने के रस और ‘बी’ ग्रेड के भारी शीरे के होने वाले स्थानांतरण को ध्यान में लेने के बाद व्यक्त किया गया है। शीरे के इस स्थानांतरण की वजह से चीनी उत्पादन में करीब 8.5 लाख टन की कमी आएगी।  

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!