Edited By rajesh kumar,Updated: 08 Nov, 2020 07:09 PM
लंबे इंतजार के बाद आज से बिहार के दरभंगा में हवाई सेवा की शुरूआत हो चुकी है। आज पहली फ्लाइट बैंगलुरु से दरभंगा एयरपोर्ट पर पहुंची। स्पाइसजेट के इस विमान को वाटर कैनन सैल्यूट देकर स्वागत किया गया।
बिजनेस डेस्क: लंबे इंतजार के बाद आज से बिहार के दरभंगा में हवाई सेवा की शुरूआत हो चुकी है। आज पहली फ्लाइट बैंगलुरु से दरभंगा एयरपोर्ट पर पहुंची। स्पाइसजेट के इस विमान को वाटर कैनन सैल्यूट देकर स्वागत किया गया। दरभंगा एयरपोर्ट के शुरू होने पर समस्त मिथिलावासियों को हवाई यात्रा करने में काफी आसानी होगी। विमानों के लिए टिकट बुकिंग पिछले महीने ही शुरू हो गई थी। दरभंगा से दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु के हवाई यात्रा के लिए स्पाइस जेट के वेबसाइट पर टिकट बुक करा सकते हैं।
मुंबई फ्लाइट
बता दें कि मुंबई से दरभंगा के लिए फ्लाइट मुंबई में सबुह 9.40 बजे उड़ान भरेगा और दरभंगा 12.10 बजे पहुंचेगी। सप्ताह के सातों दिन आपको सर्विस मिलेगी। दरभंगा-मुंबई फ्लाइट दरभंगा से दोपहर 12.40 बजे रवाना होगी और मुंबई 3.10 बजे पहुंचेगी।
बेंगलुरू फ्लाइट
बेंगलुरू-दरभंगा फ्लाइट बेंगलुरू से सुबह 8.45 बजे उड़ान भरेगी और दरभंगा सुबह 11.15 बजे पहुंच जाएगी। दरभंगा-बेंगलुरू फ्लाइट शाम को 4.25 बजे उड़ान भरेगी और बेंगलुरू 6.55 बजे खुल जाएगी।
दिल्ली फ्लाइट
दिल्ली-दरभंगा फ्लाइट शाम को 2.10 बजे उड़ान भरेगी और 3.55 बजे पहुंच जाएगी। दरभंगा-दिल्ली फ्लाइट दरभंगा से सुबह 11.45 बजे उड़ान भरेगी और दोपहर के 1.30 बजे पहुंच जाएगी। स्पाइसजेट दिल्ली- दरभंगा, बेंगलुरु-दरभंगा और मुंबई-दरभंगा रूट पर डेली फ्लाइट ऑपरेट करेगी।