अमरीका में बढ़ी झींगे की मांग, भारत के सी फूड एक्सपोर्टर्स को होगा फायदा

Edited By vasudha,Updated: 24 Jan, 2020 10:29 AM

us food demand may accelerate sea food exports

अमरीका से डिमांड बढऩे से भारत के सी फूड एक्सपोर्टर्स को फायदा मिल सकता है। भारत से झींगे का अमरीका सबसे बड़ा खरीदार रहा है लेकिन पिछले कुछ महीनों से उसने इम्पोर्ट घटाया था...

बिजनेस डेस्क: अमरीका से डिमांड बढऩे से भारत के सी फूड एक्सपोर्टर्स को फायदा मिल सकता है। भारत से झींगे का अमरीका सबसे बड़ा खरीदार रहा है लेकिन पिछले कुछ महीनों से उसने इम्पोर्ट घटाया था। इसका कारण ओवर सप्लाई और झींगे की कीमतों में आई गिरावट थी। 2019 में चीन ने अमरीका के मुकाबले भारत से अधिक झींगे का इम्पोर्ट किया था। 

 

चेन्नई के व्यापारियों ने बताया कि अमरीका से झींगे की मांग बढ़ी है। इस महीने हमें वहां से अधिक ऑर्डर मिल रहे हैं। क्रिसमस से पहले ओवर सप्लाई के चलते अमरीका से डिमांड कमजोर थी जिससे एक्सपोर्टर्स को शिपमैंट घटाने पर मजबूर होना पड़ा था। इसके अलावा दाम भी पिछले साल की तुलना में कम चल रहे थे। कीमत में अधिक वृद्धि नहीं हुई है, लेकिन जिस दाम पर हम किसानों से खरीदते हैं उसमें मजबूती आई है।  

 

भारत हर साल 46,500 करोड़ रुपए के सी फूड का निर्यात करता है। इसमें अमरीका 33 प्रतिशत आयात करता है और वह भारत के लिए सबसे बड़ा आयातक है। 2018-19 में देश में 6.5-7 लाख टन झींगे का उत्पादन हुआ था। इस साल के उत्पादन का अभी आकलन नहीं किया गया है लेकिन इसमें गिरावट आने का अनुमान है।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!