Budget 2024: अंतरिम बजट कब आएगा, कितने बजे वित्त मंत्री करेंगी पेश? जानिए शेड्यूल

Edited By jyoti choudhary,Updated: 30 Jan, 2024 04:44 PM

when will the interim budget come at what time will the fm present

बजट 2024 का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। आने वाले बजट को लेकर तमाम तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पारंपर‍िक हलवा समारोह भी हो गया है। यह बजट कई मायनों में अहम है। कारण है क‍ि इसे लोकसभा चुनाव से ठीक पहले पेश क‍िया जा रहा है। केंद्रीय बजट कब पेश होगा,...

बिजनेस डेस्कः बजट 2024 का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। आने वाले बजट को लेकर तमाम तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पारंपर‍िक हलवा समारोह भी हो गया है। यह बजट कई मायनों में अहम है। कारण है क‍ि इसे लोकसभा चुनाव से ठीक पहले पेश क‍िया जा रहा है। केंद्रीय बजट कब पेश होगा, कितने बजे होगा आइए, यहां इन सभी सवालों के जवाब जानते हैं।

बजट 2024 कब आएगा?

वित्ती मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को अंतरिम बजट पेश करेंगी। इस साल लोकसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में यह पूर्ण बजट नहीं होगा। यह टेम्पोरेरी फाइनेंशियल प्लाजन या 'वोट ऑन अकाउंट' होगा। हर साल 1 फरवरी के दिन बजट पेश होता है। इस बार भी यही दिन बजट के लिए निर्धारित है।

अंतरिम बजट कितने बजे से शुरू होगा?

बजट पेश करने का समय आमतौर पर सुबह 11 बजे होता है। अंतरिम बजट भी इसी समय पेश होगा। लोकसभा में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इसे पेश करेंगी। इस बार का बजट खास है। कारण है कि यह लोकसभा चुनावों से ठीक पहले पेश किया जाएगा। ऐसे में सभी की नजरें इस पर टिकी होंगी। जनता उम्मीद करेगी कि सीतारमण रियायतों का पिटारा खोलकर उन्हें राहत देंगी।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!