Edited By jyoti choudhary,Updated: 14 Feb, 2024 12:40 PM
भारत की थोक महंगाई जनवरी में घटकर 0.27% पर आ गई है। दिसंबर में ये 0.73% पर थी। वहीं नवंबर में यह 0.26% और अक्टूबर में -0.52% रही थी। खाने-पीने के सामान की कीमतें घटने से महंगाई कम हुई है।
नई दिल्लीः भारत की थोक महंगाई जनवरी में घटकर 0.27% पर आ गई है। दिसंबर में ये 0.73% पर थी। वहीं नवंबर में यह 0.26% और अक्टूबर में -0.52% रही थी। खाने-पीने के सामान की कीमतें घटने से महंगाई कम हुई है। जनवरी में रिटेल इंफ्लेशन और होलसेल इंफ्लेशन दोनों में गिरावट दर्ज की गई है।
जनवरी में खाद्य महंगाई दर घटी
- खाद्य महंगाई दर दिसंबर के मुकाबले 5.39% से घटकर 3.79% रही है।
- रोजाना जरूरत के सामानों की महंगाई दर 5.78% से घटकर 3.84% रही है।
- ईंधन और बिजली की थोक महंगाई दर -2.41 से बढ़कर -0.51% रही है।
- मैन्युफैक्चर्ड प्रोडक्ट्स की महंगाई दर -0.71% से घटकर -1.13% रही है।
रिटेल महंगाई में भी आई थी गिरावट
इससे पहले 12 फरवरी को सरकार ने रिटेल महंगाई के आंकड़े जारी किए थे। भारत की रिटेल महंगाई जनवरी 2024 में घटकर 5.1% पर आ गई है। यह महंगाई का तीन महीने का निचला स्तर है। इससे पहले दिसंबर 2023 में महंगाई 5.69% रही थी। वहीं नवंबर में यह 5.55%, अक्टूबर में 4.87% और सिंतबर में 5.02% रही थी।