बदल जाएगा आपका Google Pay ऐप, कंपनी ने किया ऐलान- होंगे ये बदलाव

Edited By rajesh kumar,Updated: 21 Sep, 2020 12:03 PM

your google pay app will change the company announced this change

ऑनलाइन पेमेंट प्लेटफॉर्म गूगल पे ऐप में बहुत जल्द बड़े बदलाव होने वाले हैं। कंपनी ने अब पेमेंट का नया इंटरफेस बनाया है। Google blog Post में इसकी जानकारी दी गई है।

नई दिल्ली: ऑनलाइन पेमेंट प्लेटफॉर्म गूगल पे ऐप में बहुत जल्द बड़े बदलाव होने वाले हैं। कंपनी ने अब पेमेंट का नया इंटरफेस बनाया है। Google blog Post में इसकी जानकारी दी गई है। गूगल पे के नए  UI को Pixel फोन रखने वाले कई यूजर्स के लिए रोलआउट कर दिया गया है। इसके बाद गूगल पे का अपडेट बाकी स्मार्टफोन में मिलना शुरू हो जाएगा।

Google Pay का beta अपडेट सिंगापुर और इंडियन यूजर को उपलब्ध कराया जाएगा। यह अपडेट एंड्राइड के साथ iOS यूजर के लिए होंगे। कंपनी की तरफ से Google Pay का क्लीन और फ्लैक्सिबल इंटरफेस दिया जाएगा। ऐसे में बहुत ही जल्द नया इंटरफेस देखने को मिलेगा। 

PunjabKesari
जानें क्या होंगे बदलाव
Android Police की रिपोर्ट के अनुसार नए इंटरफेस में बॉटम टैब हटा दिया गया है और सभी नेविगेशन को hamburger मेन्यू में शिफ्ट दिया गया है। होम पेज के बॉटम राइट कॉर्नर पर फ्लोटिंग एक्शन बटन मिलेगा, जिससे आप नए पेमेंट कार्ड, गिफ्ट कार्ड ऐड कर पाएंगे। साथ ही अपर साइड Add a new payment method ऑप्शन दिया जाएगा। पेमेंट Method में भी कुछ बदलाव देखने को मिलेंगे। पेमेंट कार्ड को फ्लोटिंग विंडो में ऐड किया जा सकेगा।

PunjabKesari
भारत Google Pay का बड़ा बाजार
बता दें कि 18 सितबंर 2017 को Google Pay को भारत में लॉन्च किया गया था। इसकी लॉन्चिंग के बाद से लोगों में इसका क्रेज काफी बढ़ा है। हाल ही में Google Pay दुनिया में सबसे ज्यादा डाउनलोड किया जाना वाला पेमेंट ऐप बन गया है। पूरी दुनिया एक माह में औसतन में 10 मिलियन यानी करीब 1 करोड़ बार डाउनलोड किया गया। भारत Google Pay का बड़ा बाजार है। भारत में 78 लाख लोगों ने Google Pay को डाउनलोड किया है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!