‘ट्राईसिटी में 2281 कोरोना पॉजिटिव, 17 की मौत’

Edited By ashwani,Updated: 06 May, 2021 10:29 PM

2281 corona positive

मोहाली में 942 केस और 6 मौतें

चंडीगढ़ (पाल) : वीरवार को ट्राईसिटी में 2281 लोगों की  रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। वहीं 17 लोगों की मौत हुई है। मोहाली में 942 केस और 6 मौतें, चंडीगढ़ में 759 केस और 9 मौतें और पंचकूला में 580 पॉजिटिव और 2 लोगों की मौत हुई है। चंडीगढ़ में आए 759 नए केसों में से 424  पुरुष और 335 महिलाएं हैं। अब एक्टिव मरीजों की संख्या 8420 तक पहुंच गई है। 693  मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज भी हुए हैं। 


वही 9 पोसिटिव मरीज़ों की मौत भी कन्फर्म हुई है। पिछले दो दिनों में 23 लोगों की मौत हो चुकी है। मरने वालों में 17 पुरुष और 2 महिलाएं है। मरने वाले सभी मरीज़ों को कोविड के साथ ही कई दूसरी बीमारी भी थी। अब तक शहर में कोविड पोसिटिव मरीज़ों की मरने की संख्या 541 हो गई है। कोविड मरीज़ों के बढऩे के साथ ही शहर में पोसिटिव मरीज़ों के मरने की संख्या भी बढ़ रही है। मई के महीने 63 लोगों की मौत कन्फर्म हो चुकी है।


जी.एम.सी.एच.-32 में 4 की मौत
सैक्टर-46 से 84 साल के पुरुष की मौत फोर्टिस अस्पताल में हुई है। वहीं सैक्टर-28 से 65 की महिला और सैक्टर-23 से 79 साल की महिला की मौत पी.जी.आई. में हुई है। सैक्टर-48 से 74 साल के पुरुष, सैक्टर-56 से 68 साल के पुरुष, राम दरबार से 45 साल के पुरुष और मनीमाजरा से 81 साल के बुजुर्ग की मौत जी.एम.सी.एच.-32 में हुई है। मौलीजागरां से 50 साल के पुरुष, सैक्टर-9 से 45 साल के पुरुष और सैक्टर-35 से 74 साल के पुरुष की मौत जी.एम.एस.एच.-16 में हुई है।


मनीमाजरा से 82 नए केस
मनीमाजरा से 82 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। एक दिन पहले यहां से 63 केस कन्फर्म हुए थे। दो दिन में मनीमाजरा से 145 केस आ चुके हैं। वहीं धनास से 30, सैक्टर-44 से 22,सैक्टर-38 से 28, सैक्टर-37 से 23, सैक्टर-20 से 21 केस कन्फर्म हुए हैं।  


एक हफ्ते में हुए कितने एक्टिव केस
तारीख          केस         एक्टिव केस
6 मई       759          8420
5 मई        817          8363
4 मई         780          8170
3 मई          890         7943
2 मई          860         7592
1 मई          799         7222
30 अप्रैल     724         6906
29 अप्रैल     801         6652

39 नए माइक्रो-कंटेनमैंट जोन बनाए
चंडीगढ़, 6 मई(राजिंद्र शर्मा) : शहर में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामलों को देखते हुए यू.टी. प्रशासन ने वीरवार को 39 नए माइक्रो-कंटेनमैंट जोन बनाने की घोषणा की है। ये माइक्रो-कंटेनमैंट जोन शहर के अलग-अलग इलाकों में कोरोना के मामले आने के बाद बनाए गए हैं। सैक्टर-7, 20, 27, 28, 29, 35, 39, 45, 46, 48, 49, 50 और 63 आदि सैक्टरों में ये माइक्रो कंटेनमैंट जोन बनाए गए हैं। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!