चार माह बाद कोरोना के 9 केस

Edited By Ajesh K Dharwal,Updated: 26 Nov, 2021 12:15 PM

9 cases of corona

दो कन्टेनमैंट जोन भी बनाए गए हैं

चंडीगढ़, (पाल): शहर में वीरवार को कोविड के 9 केस कन्फर्म हुए हैं। पिछले 4 महीनों में यह पहली बार है कि 24 घंटे में 9 केस कन्फर्म हुए हैं। इससे पहले 12 जुलाई को 9 केस कन्फर्म हुए थे। कोविड के इन मामलों पर डायरैक्टर हैल्थ सर्विसेस डा. सुमन सिंह ने कहा कि यह एक चिंता की बात है लोगों को अभी ज्यादा अलर्ट रहने की जरूरत है। कोविड प्रोटोकॉल को बिल्कुल अनदेखा न करें। 
भले ही फैमिली में किसी एक को कोविड कन्फर्म हुआ हो उसके बाद भी हम सभी की टैस्टिंग कर रहे हैं। साथ ही उनके कॉन्टैक्ट में आए लोगों को भी ट्रेस किया जा रहा है, थोड़ी सी लापरवाही भी अभी इंफैक्शन को बढ़ा सकती है। 
कोविड के केस को देखते हुए हमने दो कन्टेनमैंट जोन भी बनाए हैं। लोगों में मेरी अपील है कि जिन्होंने वैक्सीन की दूसरी डोज नहीं ली वह तुरंत दूसरी डोज लें। जैसा कि पहले बताया गया है शहर में लगभग 70,000 लोगों को कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज नहीं मिली है। बीमारी के खिलाफ एक मजबूत इम्युनिटी बनाने के लिए इंफैक्शन को रोकने के लिए वैक्सीन लेना जरूरी है। 


कॉन्टैक्ट ट्रैसिंग और टैस्टिंग बढ़ाना जरूरी 
वल्र्ड मैडीकल एसोसिएशन के एडवाइजर डा. आर.एस. बेदी कहते हैं कि अभी कॉन्टैक्ट ट्रैसिंग और टैस्टिंग को बढ़ाने पर फोकस बेहद जरूरी है। कोविड की पहली और दूसरी लहर को देखें तो वह पहले बाहर के देशों में आई हैं, जिसके बाद 2 से 3 महीने बाद भारत में आईं। यूरोप और दूसरे कई देशों में तीसरी लहर काफी वक्त पहले आ चुकी है। ऐसे में पैट्रर्न को देखते हुए अभी हर्मं ज्यादा एहतियात रखने की जरूरत है। अभी कॉन्टैक्ट ट्रैसिंग कारण आसान है, ऐसे में ट्रैस कर सभी की टैस्टिंग जरूरी है, ताकि इसे फैलने से रोका जा सके। जहां तक तीसरी लहर की गंभीरता का सवाल है तो इसके बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है। अगर वायरस जोकि अभी तक मियूटेट हुआ है, अगर उसमें बदलाव आता है तो यह गंभीर हो सकता है। 


5 दिनों के दौरान आए कोरोना के केस 
तारीख            केस      पॉजिटिविटी रेट 
25 नवंबर        9          0.71 प्रतिशत  
24 नवंबर        6          0.51 प्रतिशत  
23 नवंबर        5          0.43 प्रतिशत 
22 नवंबर        4          0.33 प्रतिशत 
21 नवंबर        6          0.48 प्रतिशत   

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!