खरगे ने बीजेपी के दावे को खारिज किया, कहा- मोदी की झूठ की फैक्टरी अब नहीं चलेगी

Edited By Updated: 27 Apr, 2024 06:12 PM

modi factory of lies will no longer work kharge

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने उनकी पार्टी के घोषणा पत्र पर मुस्लिम लीग की छाप होने संबंधी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दावे को खारिज करते हुए शनिवार को कहा कि ‘‘मोदी की झूठ की फैक्टरी' हमेशा नहीं चलेगी।

नेशनल डेस्क: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने उनकी पार्टी के घोषणा पत्र पर मुस्लिम लीग की छाप होने संबंधी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दावे को खारिज करते हुए शनिवार को कहा कि ‘‘मोदी की झूठ की फैक्टरी'' हमेशा नहीं चलेगी। असम में बारपेटा जिले के कयाकूचि में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए खरगे ने कहा कि देश में बेरोजगारी एक बड़ी समस्या है और 65 प्रतिशत शिक्षित युवाओं के पास नौकरियां नहीं हैं।

सत्ता में आने पर महंगाई पर काबू करेंगे- खरगे 
उन्होंने कहा, ‘‘इंडिया गठबंधन निश्चित रूप से सत्ता में आएगा और भाजपा को रोकेगा। हमारी सरकार बनने पर, हम महंगाई को काबू करेंगे और हमारा ध्यान गरीब लोगों पर होगा। हम सरकारी विभागों में 30 लाख रिक्तियां भरेंगे।'' खरगे ने प्रधानमंत्री मोदी को ‘‘झूठों का सरदार'' करार देते हुए उनपर सालाना दो करोड़ नौकरियां देने, कालाधन वापस देश में लाने और हर व्यक्ति को 15 लाख रुपये देने तथा किसानों की आय दोगुनी करने के बारे में झूठ बोलने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, ‘‘मोदी की झूठ की फैक्टरी हमेशा नहीं चलेगी। उन्होंने यहां तक कि कांग्रेस के घोषणा पत्र को मुस्लिम लीग का घोषणा पत्र बताया और इस बारे में झूठ बोला।''

प्रधानमंत्री भारत तोड़ो के लिए काम कर रहे 
मोदी ने उत्तर प्रदेश के आगरा में एक चुनावी रैली में बृहस्पतिवार को कहा था कि इस चुनाव में कांग्रेस ने जो घोषणा पत्र जारी किया है, उस पर शत प्रतिशत मुस्लिम लीग की छाप है। कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि भाजपा देश का धन लूट रही है और इसे ‘‘अपने कुछ अमीर दोस्तों'' को दे रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने देश के एक छोर से दूसरे छोर तक ‘भारत जोड़ो यात्रा' का नेतृत्व किया, जबकि मोदी ‘भारत तोड़ो' के लिए काम कर रहे हैं।

मोदी को सत्ता जाने का डर सता रहा
खरगे ने दावा किया, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी कांग्रेस पर हमले कर रहे हैं क्योंकि वह इससे डरे हुए हैं।'' उन्होंने दावा किया, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी कांग्रेस और गांधी परिवार पर लगातार हमला बोल रहे हैं क्योंकि वह डरे हुए हैं और उन्हें सत्ता जाने का डर सता रहा है।'' खरगे ने कहा, ‘‘जो व्यक्ति दूसरों का दर्द नहीं महसूस कर सकता उसे सत्ता में बने रहने का कोई हक नहीं है।''

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!