प्रशासन श्रमिकों को भेजने का जल्द करे इंतजाम: खेर

Edited By pooja verma,Updated: 08 May, 2020 09:58 AM

administration should arrange early to send workers kher

शहर की सांसद किरण खेर ने यू.टी. प्रशासन से अपील की है कि वह चंडीगढ़ में दूसरे राज्यों के जितने भी श्रमिक फंसे हुए हैं उन्हें अपने गृह राज्य भेजने का जल्द से जल्द इंतजाम करे।

चंडीगढ़ (राय): शहर की सांसद किरण खेर ने यू.टी. प्रशासन से अपील की है कि वह चंडीगढ़ में दूसरे राज्यों के जितने भी श्रमिक फंसे हुए हैं उन्हें अपने गृह राज्य भेजने का जल्द से जल्द इंतजाम करे। शहर में उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्यप्रदेश, झारखंड सहित कई अन्य प्रदेशों के श्रमिक फंसे हुए हैं, जो अपने घर लौटना चाहते हैं। प्रशासन को इन श्रमिकों को लिस्ट जल्द तैयार करनी चाहिए। इन्हें समान के साथ स्पैशल ट्रेनों के माध्यम से अपने गृह राज्य भेजने के इंतजाम करने चाहिए।

 

वापस घर न जाएं मजदूर, भोजन की व्यवस्था कर रहा प्रशासन: सूद
वहीं चंडीगढ़ भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अरुण सूद ने प्रवासी मजदूरों से आह्वान किया है कि वे कोरोना से उत्पन्न संकट के दौरान रोजगार प्रभावित होने के चलते वापस अपने घर न जाएं। यू.टी. प्रशासन के साथ-साथ भाजपा जरूरतमंदों को भोजन उपलध करवाने में प्रयासरत है। वीरवार को सूद वीरवार को इंडस्ट्रीयल एरिया स्थित संजय कॉलोनी में लंगर आवंटित करने के उपरांत स्थानीय लोगों और कॉलोनी मे रहने वाले लोगों से बातचीत रहे थे। शहर में प्रशाासन भी योजनाबद्ध तरीके से शहर की गतिविधियों को सुचारू कर रहा है।

 

कांग्रेस ने श्रमिकों के लिए ट्रेन का किराया देने की पेशकश की
चंडीगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा लिए निर्णय के बारे में यू.टी. सलाहकार मनोज परिदा को पत्र लिखा। छाबड़ा ने कहा कि घरों की यात्रा करने के इच्छुक प्रवासी मजदूरों के लिए वापसी रेल टिकट के भुगतान की जिम्मेदारी लेने का निर्णय लिया है और पार्टी ऐसे व्यक्तियों की पहचान कर रही है। चंडीगढ़ कांग्रेस को उन सभी जरूरतमंद श्रमिकों और प्रवासी मजदूरों की एक सूची प्रदान करें, जो इस समय शहर में हैं। कांग्रेस ने किराया देने की पेशकश की
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!