Edited By pooja verma,Updated: 19 Dec, 2019 01:21 PM
सैक्टर-11 में तड़के कुछ लड़कों ने मामूली कहासुनी के बाद घर के बाहर खड़ी आई-20 कार को आग लगा दी और दूसरी कार की तोड़-फोड़ कर फरार हो गए।
पंचकूला (चंदन): सैक्टर-11 में तड़के कुछ लड़कों ने मामूली कहासुनी के बाद घर के बाहर खड़ी आई-20 कार को आग लगा दी और दूसरी कार की तोड़-फोड़ कर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार सैक्टर-11 निवासी अशुतोष ने शिकायत में बताया कि कुछ दिन पहले उसके छोटे भाई की पंचकूला के ही रहने वाले लड़के के साथ किसी बात को लेकर बहस हुई थी। इसके बाद अशुतोष को बुधवार की सुबह करीब साढ़े 6 बजे फोन किया। अशुतोष नेे लड़के से कहा दिन में बात करेंगे। फोन पर बात करने के बाद अशुतोष सो गया।
सुबह 7 बजे कार को लगाई आग
सुबह करीब सवा 7 बजे सफारी कार में सवार होकर 4 लड़के आए और घर के बाहर खड़ी आई-20 कार का शीशा तोड़ा और आग लगा दी। वहीं साथ में खडी स्कोडा कार अगला शीशा भी आरोपियों ने तोड़ दिया।
कार में आग लगी देख अशुतोष व उसके परिजन तुरंत बाहर आए तब तक लड़के कार में सवार होकर फरार हो गए थे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। सैक्टर-5 थाना पुलिस ने अशुतोष की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी के घर पर गई थी, लेकिन आरोपी फरार हैं।