पीड़ित प्रॉपर्टी डीलर का ड्राइवर ही निकला चोरी का मास्टरमाइंड, 2 साथियों सहित काबू

Edited By Priyanka rana,Updated: 08 Mar, 2020 11:01 AM

arrested

क्राइम ब्रांच-26 की टीम ने 26 फरवरी की रात सैक्टर-21 के एक घर से 7 लाख कैश और 18 लाख रुपए के गहने चोरी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पंचकूला(चंदन) : क्राइम ब्रांच-26 की टीम ने 26 फरवरी की रात सैक्टर-21 के एक घर से 7 लाख कैश और 18 लाख रुपए के गहने चोरी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से चोरी किया गया कैश और गहने बरामद कर लिए गए हैं। 

चोरी का मास्टरमाइंड पीड़ित प्रॉपर्टी डीलर का ड्राइवर विशाल ही निकला। उसने अपने दो साथियों के साथ वारदात को अंजाम दिया। उसके दो साथियों हरमिलाप नगर, बलटाना निवासी दीपक गर्ग और इंडस्ट्रीयल एरिया फेज-1 निवासी विमल उर्फ गंजा को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को डी.सी.पी. मोहित हांडा ने प्रैस कॉन्फ्रैंस में यह जानकारी दी। 

मालिक परिवार सहित गया था शादी में :
डी.सी.पी. ने बताया कि चोरी की वारदात सुलझाने के लिए ए.सी.पी विजय देसवाल और क्राइम ब्रांच-26 के इंस्पैक्टर निर्मल कुमार के नेतृत्व में टीम बनाई गई थी। उन्होंने बताया कि आरोपी विशाल सिंह अभयपुर स्थित अशियाना फ्लैटस निवासी प्रॉपर्टी डीलर मदन लाल के पास सात साल से ड्राइवर की नौकरी कर रहा था। आरोपी विशाल ने चोरी का प्लान बनाया। उसे पता था कि मदन लाल 26 फरवरी को परिवार के साथ अपने भतीजे की शादी में जाएंगे। 

उसे घर के अंदर अलमारियों की पूरी जानकारी थी। 26 फरवरी की देर रात आरोपी विशाल मदन के घर पहुंचा। उसके दो साथी दीपक गर्ग और विमल उर्फ  गंजा भी स्कूटर पर वहां पहुंच गए। तीनों घर के दरवाजे के साथ लगा शीश तोड़कर अंदर घुसे और सोने के 8 कड़े, डायमंड सेट, 2 जोड़ी टॉपस, 15 किलोग्राम चांदी, 7 लाख कैश, एक सोने का जेंट्स कड़ा, 2 एल.ई.डी., 7 इम्पोर्टेड घड़ियाँ और आर्टिफिशियल ज्वैलरी 8 सेट लेकर फरार हो गए। 

चोरी का सामान आपस में बांट लिया था :
जब मदन लाल शादी से घर लौटे तो उन्हें चोरी का पता चला, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सैक्टर-5 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। क्राइम ब्रांच की टीम ने सबसे पहले विशाल को गिरफ्तार किया था। 

PunjabKesari

उसकी निशानदेही पर दीपक गर्ग और विमल को पकड़ा। आरोपियों ने चोरी करने के बाद सारा सामान व कैश आपस में बांट लिया था, जिसे पुलिस ने रिकवर कर लिया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल किया गया स्कूटर भी बरामद कर लिया है।

आरोपी विमल उर्फ गंजे पर दर्ज हैं चोरी के 8 केस :
आरोपी विमल ने कबूल किया है कि उसने पंचकूला, कालका व पिंजौर में चोरी की कई वारदातों को अंजाम दिया है। उस पर वर्ष 2013 में सैक्टर-5 व एम.डी.सी. थाने में घर मेंं चोरी के मामले दर्ज हैं। आरोपी पर वर्ष 2014 मेंं सैक्टर-14 थाने में चोरी का मामला दर्ज है। वर्ष 2014 में ही उस पर पिंजौर, सैक्टर-5, कालका, सैक्टर-5 व सैक्टर-20 थाने में भी चोरी के मामले दर्ज हैं।

बीड़ घग्गर में घर से चुराया सामान बरामद :
वहीं, 5 फरवरी को बीड़ घग्गर निवासी राजेश कुमार के घर चोरी करने वाले दो आरोपियों को भी पुलिस पहले ही काबू कर चुकी है। आरोपियोंं की पहचान सोनू और अजय के रूप में हुई थी। कोर्ट ने दोनों को दो दिन के रिमांड पर भेजा था। क्राइम ब्रांच ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किए गए सोने, चांदी के गहने और एल.सी.डी. समेत सारा सामान बरामद कर लिया है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!