Edited By bhavita joshi,Updated: 12 Sep, 2018 11:48 AM
बलौंगी पुलिस ने नशीले पदार्थ चरस सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है
मोहाली(कुलदीप): बलौंगी पुलिस ने नशीले पदार्थ चरस सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम अजय कुमार उर्फ काटा बताया जाता है जो कि गांव जुझार नगर का रहने वाला है। पुलिस ने उसके कब्जे से 600 ग्राम हैरोइन बरामद की है और उसके खिलाफ पुलिस स्टेशन बलौंगी में एन.डी.पी.एस. एक्ट की धाराओं तहत केस दर्ज कर लिया गया है। यह जानकारी एस.एच.ओ. बलौंगी मनफूल सिंह ने दी।