अब बस में छेड़ा तो मनचलों की खैर नहीं

Edited By ,Updated: 26 Apr, 2015 12:05 PM

article

हम अक्सर बस में महिलाओं और लड़कियों के साथ छेड़छाड़ की घटनाओं के बारे में सुनते हैं लेकिन अब बस के अंदर लड़कियों के साथ गलत कमेंट और बतमीजी करना मनचलों को भारी पड़ सकता है।

चंडीगढ़: हम अक्सर बस में महिलाओं और लड़कियों के साथ छेड़छाड़ की घटनाओं के बारे में सुनते हैं लेकिन अब बस के अंदर लड़कियों के साथ गलत कमेंट और बतमीजी करना मनचलों को भारी पड़ सकता है। दरअसल सीटीयू की सभी महिला कंडक्टर अब कमांडो ट्रेनिंग लेंगी।

चंडीगढ़ पुलिस की स्पेशल कमांडो टीम महिला कंडक्टरों को आत्मरक्षा के साथ हुड़दंगियों को सबक सिखाने के लिए ट्रेंड करेगी। पहला बैच ट्रेंड हो भी चुका है। अक्सर बसों में भीड़ का फायदा उठाकर कई बार मनचले महिलाओं के साथ गलत हरकतें करने की कोशिश करते हैं और साथ ही अपशब्द या कमेंट करने से भी नहीं हिचकते हैं। ऐसे लोगों को सबक सिखाने के लिए ट्रांसपोर्ट विभाग ने चंडीगढ़ पुलिस की मदद से खास तैयारी की है।

सीटीयू में अभी 72 महिला कंडक्टर हैं। चंडीगढ़ पुलिस के स्पेशल कमांडो 25 महिला कंडक्टरों को यह विशेष ट्रेंनिग दे भी चुके हैं। अगले बैच में फिर 25 कंडक्टरों को ट्रेनिंग दी जाएगी। उसके बाद बचे तीसरे बैच का नंबर आएगा। महिला कंडक्टर को इस तरह से ट्रेंड किया है कि वह 4 लोगों से भी पल भर में निपट सकती हैं। अपनी चोटी के बल पर ही मनचलों को सबक सिखा सकती हैं। इतनी फुर्ती से वह हाथ पैर चलाएंगी कि सामने वाला देखता ही रह जाएगा।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!