Edited By ,Updated: 27 Apr, 2015 11:00 AM
हरियाणा में भाजपा सरकार के छह महीने पूरे होने पर प्रदेश के वरिष्ठ मंत्री ओ. पी. धनकड़ ने कहा कि सरकार ने ‘‘दोहरी शिफ्ट’’ में काम किया है
चंडीगढ़: हरियाणा में भाजपा सरकार के छह महीने पूरे होने पर प्रदेश के वरिष्ठ मंत्री ओ. पी. धनकड़ ने कहा कि सरकार ने ‘‘दोहरी शिफ्ट’’ में काम किया है और जितना एक साल में काम किया जा सकता है उतना कुछ हासिल किया है। बेरी और झज्जर की अनाज मंडी का दौरा करने के बाद राज्य के कृषि, विकास और पंचायत मंत्री धनकड़ ने कहा कि भाजपा सरकार ने अपने चुनावी घोषणापत्र में किए गए वायदों से ज्यादा वायदे पूरे किए हैं।
उन्होंने कहा कि यह प्रदेश के इतिहास में पहली बार अक्तूबर, 2014 के चुनाव के बाद भाजपा सरकार बनी है। मुख्यमंत्री खट्टर और उनके मंत्रिमंडल ने 26 अक्तूबर, 2014 को शपथ लिया। धनकड़ ने बेरी और झज्जर की अनाज मंडी में खाद्यान्न रखने और उन्हें वहां से लाने की व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘भाजपा सरकार ने अपने चुनावी घोषणापत्र में किए गए वायदों से ज्यादा वायदे पूरे किए हैं और इन छह महीनों में विभिन्न विकास कार्यों की शुरूआत की है।’’