Edited By Punjab Kesari,Updated: 08 Jun, 2018 07:41 PM
पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल ने चंडीगढ़ इंडस्ट्रीयल एंड टूरिज्म डिवैल्पमैंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (सिटको) के कर्मचारियों के लिए सरकारी आवास की संख्या को बढ़ाने की सिफारिश की है।
चंडीगढ़(विजय) : पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल ने चंडीगढ़ इंडस्ट्रीयल एंड टूरिज्म डिवैल्पमैंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (सिटको) के कर्मचारियों के लिए सरकारी आवास की संख्या को बढ़ाने की सिफारिश की है। इस बारे में बंसल ने चंडीगढ़ प्रशासक के सलाहकार परिमल राय को लैटर लिखा है।
इसमें उन्होंने कहा है कि मौजूदा समय में सिटको के जितने कर्मचारी हैं उसकी तुलना में उन्हें अलॉट होने वाले सरकारी मकानों की संख्या 5.4 प्रतिशत ही है। इस समय सिटको में ग्रुप-ए. से लेकर ग्रुप-डी. तक कर्मचारियों की संख्या 864 है जबकि सिटको पूल में सरकारी मकान केवल 47 ही दिए गए हैं। इसलिए कर्मचारियों की डिमांड है कि कम से कम 136 सरकारी मकान और दिए जाएं।
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही सिटको वर्कर्स प्रोग्रेसिव यूनियन का एक प्रतिनिधिमंडल पवन कुमार बंसल से मिला था। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल की ओर से अपनी मांगों से संबंधित एक ज्ञापन उन्हें सौंपा गया। इस ज्ञापन में होटल माऊंट व्यू के रेस्टोरेैंट मैजिक वोक का प्राइवेटाइजेशन न किया जाना, सिटको हाऊसिंग पूल, कांट्रैक्ट कर्मचारियों के लिए डी.सी. रेट लागू करवाना और कर्मचारियों की सर्विस में 2 साल की एक्सटैंशन का मुद्दे शामिल थे।
यह है मौजूदा स्थिति
कैटेगरी कर्मचारियों की संख्या सिटको पूल में घर
ग्रुप-ए. 36 4
ग्रुप-बी. 63 4
ग्रुप-सी. 377 20
ग्रुप-डी. 388 47